4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाळी अमावस्या : बच्चों ने चलाए हल, बुजुर्गों ने विचारे शगुन

हाळी अमावस्या पर किसानों ने रैयाण कर सुकाल के शगुन देखे
less than 1 minute read
Google source verification
Akhatij started with Haali Amavasya

Akhatij started with Haali Amavasya

धोरीमन्ना. उपखंड के गांवों में हाळी अमावस्या पर किसानों ने रैयाण कर सुकाल के शगुन देखे। क्षेत्र के धोरीमन्ना व छोटू गांव स्थित गुरु जम्भेश्वर मंदिर में हाळी अमावस्या पर हवन पाहळ का आयोजन किया गया। इस दौरान बिश्नोई समाज के लोगों ने आहुतियां देकर क्षेत्र में खुशहाली, सुकाल व हरियाली की कामना की। किसानों ने शगुन देखे।

ऐसे ही जंभेश्वर मंदिर सोनड़ी में सामूहिक यज्ञ के साथ सुकाल की कामना की। महंत स्वामी हरिदास महाराज के सान्निध्य में 120 शब्दों से यज्ञ व पाहल बना वितरण किया गया।

शिव . हाळी अमावस्या पर क्षेत्र सामूहिक रियाण कार्यक्रम हुआ। इसमें बुजुर्गों के साथ बच्चों ने भाग लिया। नन्हें बालकों ने परंपरागत वेशभूषा के साथ हल चलाए। वहीं देवीय स्थानों की पूजा-अर्चना के बाद रियाण में पहुंचे। घरों में बाजरे का खींच व कढ़ी बनाई गई।

रामसर . हाळी अमावस्या के साथ आखातीज की शुरुआत हुई। पहले दिन युवाओं ने घर-घर पहुंच बाजरे के खींच का आनन्द लिया। रियाण में बुजुर्गों ने शगुन विचारे। पर्व को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने सुबह उठकर खेत जोते।

गिड़ा . गिड़ा के मानपुरा व खोखसर के कंकोलगढ़ में किसानों ने घरों में मिलकर बाजरे के खींच, गुड़, घी व गुलानी का आनन्द लिया। बुजुर्गों ने शगुन देखे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग