चुनावों में किसानों के हितों के मुद्दों पर बात होती है लेकिन किसान अपनी मेहनत से जितना पैदा कर रहे है उतना मुनाफा हाथ नहीं लगता। जमीन पर पसीना बहाने वाले किसान बाजार में उतरते है तो उनके हाथ पर कमाई मामूली लगने लगी है, जबकि बाजार इसका बड़ा हिस्सा ले रहा है। ऐसी ही हालत बाड़मेर में अनार की है। यहां अनार की पैदावार के अनुरूप दाम मिले तो आने वाले समय में अनार की बड़ी मण्डी बाड़मेर होगा।