
Annakoot Festival organized in Pipaji Temple
समदड़ी. कस्बे के पीपाजी महाराज मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव में राजस्थान सहित गुजरात, महाराष्ट्र प्रान्त से बड़ी संख्या में पीपा क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी व फू ल मालाओं से सजाया गया। प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक पूजन कर श्रृंगार किया गया।
श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष बंशीलाल दैया सिणली जागिर ने बताया कि लाभार्थी मोहनलाल रूपाराम सोंलकी निवासी दांखा की ओर से महाआरती उतार कर भगवान द्वारिकाधीश को अन्नकूट के 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसे श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
केसाराम, नेनाराम परमार निवासी जसोल की ओर से भगवान सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दिनभर मंदिर में मेला जैसा माहौल बना रहा। पूर्व रात्रि में मन्दिर में जागरण आयोजित जागरण में भजन गायकों ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी।
ये भी पढ़े...
भगवान निम्बार्काचार्य मनाई
समदड़ी. कस्बे के वैष्णव समाज के छात्रावास में शुक्रवार को वैष्णव जागृति मंच के तत्वावधान में भगवान निम्बार्काचार्य जयन्ति धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम अध्यक्ष पुरूषोतमदास पातों का बाड़ा ने भगवान निम्बार्काचार्य की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मन्त्रोच्चारण से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
सुन्दरदास रातड़ी, जुगलकिशोर कोटड़ी, महेन्द्र निम्बार्क भलरों का बाड़ा ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी। गोविन्दवल्लभ निम्बार्क ने निम्बार्काचार्य जयन्ति पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में समाज उत्थान पर चर्चा की गई। इस मौके पर धनश्यामदास वैष्णव, रामदास पातों का बाड़ा, बजरंगदास सिवाना, गोविन्ददास इन्द्राणा, इन्द्रदास, ईश्वरदास, छागन वैष्णव आदि मौजूद थे।
धूमधाम से मनाई गुरु नानक जयंती
बालोतरा . नगर के सदर बाजार स्थित गुरुद्वारे में शुक्रवार को गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई। इसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुबह 11 बजे शब्द कीर्तन अरदास का कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इसके बाद कना प्रसादी का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज अध्यक्ष गोविंदा अहूजा, गोरधन मेघनानी, प्रतापमल लालवानी, जीवनमल हासवानी, गोविंदराम विधानी, डॉ. संतोष शिवनानी, मीडिया प्रभारी राजा संगतानी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन व श्रद्धालु मौजूद थे। आपस में पर्व की बधाई दी।
बालोतरा. नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बालोतरा की ओर से समर्पण भवन में गुरु नानक देव की जयंती मनाई गई। नगर मंत्री कौशल वैष्णव ने बताया कि गुरु नानक देव एकता, शांति और सद्भभावना देने वाले सिख धर्म के संस्थापक थे।
उन्होंने मानव कल्याण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभाग संयोजक कृष्ण बोराणा, जिला सह प्रमुख सुरेश सोनगरा, अशोक व्यास, जिला संगठन मंत्री कृष्णकांत, कमलेश, त्रिलोक , उदय प्रकाश कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
24 Nov 2018 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
