4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पांच साल बाद पुलिस ने पकड़ा

- करीब पांच साल बाद पुलिस ने पकड़ा
less than 1 minute read
Google source verification
Arrested for murder

Arrested for murder

धोरीमन्ना. कस्बे के शिव मंदिर निवासी बाबूलाल पुत्र पूनमाराम की 2014 में हुई हत्या के पांचवें आरोपी को पुलिस ने करीब पांच साल बाद गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि बाबूलाल की कस्बे के मुख्य चौराहे पर 2014 में मदनलाल सहित अन्य ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस मामले में मदनलाल सहित चार आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। पांचवें आरोपी चुतराराम पुत्र घमाराम को गुरुवार सुबह बडोदरा से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़े...

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बाड़मेर. शहर के गडरारोड रेलवे फाटक के नजदीक पटरी पर गुरुवार दोपहर मुनाबाव- बाड़मेर साधारण गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

कोतवाली पुलिस ने शव का राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार भादरेश निवासी सरूपाराम (18) पुत्र मोहनराम गर्ग पटरी पार कर रहा था। इस दौरान मुनाबाव से बाड़मेर आने वाली साधारण ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जीप की चपेट से वृद्ध की मौत

सिणधरी. गालानाड़ी फांटा पर गुरुवार को बोलेरो जीप की टक्कर से पैदल चल रहे वृद्ध घायल हो गया, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि जीप चालक ने सड़क पर पैदल चल रहे धर्माराम (60) पुत्र आईदानराम प्रजापत निवासी गालानाड़ी को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

वृद्ध को उपचार के लिए सिणधरी के चिकित्सालय में लाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। धर्माराम हाइवे पार कर अपने घर जा रहा था, इस दौरान हादसा हुआ।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग