आसोतरा गांव की ओरण में ग्रामीणों ने युवक-युवती को संदिग्ध अवस्था में देखा तो उन्होंने सरपंच पति को सूचना दी। इस पर उन्होंने वहां पहुंच उनसे समझाइश की तो युवक धमकी देते हुए चला गया। थोड़ी देर बाद उसने सरपंच पति के पेट्रोल पंप पर पहुंच उनसे व उनके पिता से मारपीट की तथा रुपयों का बैग लेकर फरार हो गया।
बात फैलते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। बजरंग दल, शिव सेना सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने पहुंच प्रदर्शन किया। मामला दर्ज होने के बाद देर रात सिवाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार को भी कोई खुलासा नहीं किया। वहीं बालोतरा पुलिस उप अधीक्षक विक्रमसिंह भाटी ने आरोपी इकबाल खां पुत्र कालू खां के दस्तयाब किए जाने की पुष्टि की।