
आशापुरा माता दर्शनार्थ पैदल संघ रवाना
बालोतरा. शहर के माली समाज भवन से गुरुवार को सोनाणा खेतलाजी नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में आशापुरा माता नाडोल एवं सोनाणा खेतलाजी सारंगवास पैदल यात्रा संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। पैदल संघ को राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी, नेता प्रतिपक्ष मदन चौपड़ा, पूर्व सभापति महेश बी. चौहान ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। पारस सुथार ने बताया कि पैदल संघ बिठूजा, कुशीप, सिवाना, रायथल, नौसरा, संखवाली, चारभुजा मंदिर खोगड़ी, रानी होते हुए 13 नवम्बर को आशापुरा माताजी नाडोल पहुंचेगा। 14 नवम्बर को सोनाणा खेतलाजी मंदिर सांरगवास पहुंच पूजा-अर्चना करेगा। वहां भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें गायक भरत बिजापुरी एण्ड पार्टी व भजन गायिका पूजा चौहान नोवी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
सुंधा माता दर्शनार्थ पैदल संघ रवाना
बालोतरा. सांकरणा माली समाज सुन्देशा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह सुंधा माता दर्शनार्थ पैदल संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। संघ को पूर्व सभापति महेश बी. चौहान, शिवसेना जिला प्रमुख पन्नालाल सोलंकी, नेनाराम सुंदेशा, श्रवण गहलोत ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। संघ बालोतरा से रवाना होकर जागसा, पादरू, पऊं, बावतरा फांटा, मेंगलवा, सियावट फांटा, दासपा, कौशलपुरा, भीनमाल, करलू महादेव होते हुए सुंधा माता मंदिर पहुंचेगा। वहां पर रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें कई भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर अमराराम सुन्देशा, भंवरलाल सुन्देशा, मदन सुंदेशा, मोटाराम सुंदेशा, पंकज परिहार, हरिश सोलंकी, जबरसिंह सोढ़ा, ओमप्रकाश सुंदेशा, राजू, अणदाराम, सुरेश, लालाराम सुंदेशा समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।
कार्तिक मास में भी ***** मेले जैसा माहौल
जैसलमेर. पूरे देश में प्रसिद्ध बाबा रामदेव के समाधि स्थल रामदेवरा में अमूमन ***** मेले के दौरान भक्तों की कतारें नजर आती है। एक माह के दौरान दस-पन्द्रह लाख जातरू बाबा के दर्शन करते हैं, लेकिन अब यहां हर माह की शुक्ल पक्ष द्वितीया को भी मेले जैसे माहौल रहता है। कार्तिक शुक्ला द्वितीया को शुक्र वार को भी रामदेवरा में कतारें नजर आई।
Updated on:
10 Nov 2018 06:04 pm
Published on:
10 Nov 2018 06:04 pm
