8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assembly Election 2023: Rajasthan: Barmer: गांवों में पहुंचे बीएसएफ के जवान, ग्रामीण हुए दंग, यह था कारण

Assembly Election 2023: Rajasthan: Barmer: पुलिस के साथ बीएसएफ जवानों ने की मतदान की अपील
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 18 Oct 2023, 11:45 PM IST

br1910c27.jpg

गुडुामालानी में बुधवार को फ्लैग मार्च निकालते बीएसएफ व पुलिस के जवान।


Assembly Election 2023: Rajasthan: Barmer:विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने बुधवार को उपखंड मुख्यालय गुड़ामालानी सहित क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान करने का संदेश दिया । साथ ही क्रिटिकल चुनाव बूथ का निरीक्षण कर फ्लैग मार्च किया।

यह भी पढ़ें: तृपण तो कर रहे पर पितृरों को नहीं कर रहे तृप्त

अधिकारी रहे मौजूद
गुड़ामालानी रिटर्निंग अधिकारी रामजी भाई, पुलिस उपाधीक्षक देवीसहाय मीणा और थानाप्रभारी सूजाराम जाखड़ के निर्देशन में पुलिस दल, आरएसी व हथियारबंद बीएसएफ के जवानों ने बुधवार शाम उपखंड मुख्यालय के अहिंसा चौराहे, उदानियों का वास व राणाप्रताप बाजार सहित मुख्य मार्ग से होते हुए फ्लैग मार्च निकाल कर भयमुक्त मतदान करने व कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की ।

यह भी पढ़ें: पद स्वीकृत नहीं होने का दंश भोग रहे 5286 स्कूल, काउंसलिंग में भी व्याख्याता

गांवों में किया फ्लैग मार्च

वहीं मुख्यालय के अलावा हलका क्षेत्र के गांव भेडाणा व भाखरपुरा में भी पुलिस के जवानों व बीएसएफ टुकड़ी ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए फ्लैग मार्च किया ।