5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तोड़ी नहीं, पूरी एटीएम मशीन ही उखाडकऱ ले गए शातिर बदमाश, परफ्यूम से ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके से फिंगर प्रिंट, वाहन के पहियों के निशान, आदि तथ्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है...
2 min read
Google source verification
ATM Robbed

बाढ़मेर/चौहटन। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने कस्बे में बीएसएनएल एक्सचेंज के पास मुख्य सडक़ मार्ग पर लगे बड़ौदा बैंक के एटीएम के दरवाजे और शीशे तोडकऱ एटीएम मशीन को उखाड़ कर अपने साथ ले गए, देर रात हुई इस वारदात का सवेरे सात बजे पता लगने पर लोगों ने पुलिस और बैंक प्रबंधन को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है।

मशीन में नहीं थे ज्यादा रुपए
हालांकि मशीन में निकासी के बाद कोई बत्तीस हजार आठ सौ रुपये की नकदी होने की बैंक ने पुष्टि की है। सूचना मिलने जिस पर तत्काल पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र कुमावत, थानाधिकारी डॉ. मनोहर विश्नोई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा मौका स्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की लेकिन शातिर चोरों का सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके से फिंगर प्रिंट, वाहन के पहियों के निशान, आदि तथ्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक गोरधनसिंह ने पुलिस को 32,800 रुपये होने जानकारी दी है।

सीसीटीवी कैमरों व लाइट पर छिडक़ा परफ्यूम
एटीएम चोर शातिर किस्म के बदमाश तो थे ही साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरों व वहां लगी लाइट पर परफ्यूम छिडक़कर उन्हें धुंधला कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इससे उनके एटीएम मशीनों और बड़ी वारदातों में आदतन अपराधी होने का भी संदेह है। उन्होंने मशीन तोडक़र उसमे से नकदी चुराने की बजाय पूरी मशीन को उखाडक़र ले जाने में कामयाबी हासिल की है। अब पुलिस चोरी के बाद फुटेज खंगालने में लगी है।

वहीं दूसरी ओर... अफीम लेकर जेल के भीतर पहुंचा होमगार्ड
सेन्ट्रल जेल अजमेर में बंदियों को दी जाने वाली सुविधा और नशे की खेप का एक सच गुरुवार को सामने आया। जेल प्रशासन ने जेल सुरक्षा में लगे होमगार्ड की तलाशी ली तो उससे 35 ग्राम अफीम बरामद की। वह अफीम जेल के भीतर बंदी को देने के लिए लाया था। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर मादक पदार्थ अधिनियम व राजस्थान कारागर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।