5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस स्टैंड पर सोए किशोर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, गंभीर घायल, देखिए लाइव

- गंभीर स्थिति में जोधपुर रैफर, वारदात सीसीटीवी में कैद  
2 min read
Google source verification
Attack on Teen

Attack on Teen

बाड़मेर. शहर के महावीर नगर स्थित पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित केन्द्रीय बस स्टैंड पर रविवार देर रात दुकान के आगे बैंच पर सो रहे किशोर पर एक जने ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार से किशोर बेहोश हो गया। वारदात के करीब चार घंटे बाद उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया।


कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार केन्द्रीय बस स्टैंड पर दुकान के बाहर सो रहे किशोर खड़ीन निवासी हेमराज (15) पुत्र बाबूराम पर अज्ञात युवक ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से जोधपुर रैफर कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तलाश शुरू की। आरोपी के जैसलमेर निवासी होने की जानकारी सामने आने पर पुलिस टीम यहां से रवाना हुई है। सूचना मिलने पर एएसपी रामेश्वरलाल मेघवाल, कोतवाल सुरेन्द्र प्रजापत, सदर थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी सहित पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

पिछले 6 दिनों से अंधेरे में बस स्टैंड
बस स्टैंड पर पिछले 6 दिनों से लाइट गुल है। नगर परिषद ने प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं करवाया है, इसके चलते परिसर अंधेरे में है। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने किशोर को अकेला देखकर हमला कर दिया। स्टैंड परिसर अंधेरे में होने के कारण रात 10 बजे बाद किसी की आवाजाही नहीं रहती। देर रात को बाड़मेर आने वाली बसें बस स्टैंड की बजाय शहर के भीतर जाती हैं। इसलिए रात में वारदात का पता किसी को भी नहीं चला और युवक तड़पता रहा।

रात्रि गश्त पर सवाल
शहर में रात्रि गश्त का कोई धणी-धोरी नहीं है। बस स्टैंड के बिल्कुल नजदीक महावीर नगर पुलिस चौकी है, फिर भी आरोपी ने बेखौफ बस स्टैंड पर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बस स्टैंड पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता नहीं है।