
Barmer Kovid-19 centar
बाड़मेर. राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय की ओर से कोविड-19 पश्चात आयुष देखभाल केन्द्र की शुरूआत की गई है। जहां आयुर्वेद के चिकित्सक अब तक कोविड-19 से ग्रस्ति हुए मरीजों की सूची के आधार पर फोन के जरिए संपर्क साध रहे है। साथ ही मरीजों से कोविड-19 के मरीजों के नेगेटिव रिपोर्ट के आने बाद भी शारीरिक समस्या रहने पर अब आयुर्वेद दवाई से उपचार दे रहे है।
दूरभाष से कर रहे संपर्क
आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से परामर्श व चिकित्सा के लिए केन्द्र के सह प्रभारी डॉ. पंकज विश्रोई ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय से करीब 500 कोविड-19 मरीजों की सूची आयुर्वेद विभाग ने ली है, अब आयुर्वेद के चिकित्सक सभी मरीजों से दूरभाष पर संपर्क करेंगे। साथ ही उनसे कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद क्या परेशानी आ रही है। उस पर परामर्श उपलब्ध करवाया जा रहा है।
केन्द्र पर पहुंच रहे मरीज
जिला मुख्यालय पर स्थापित पोस्ट कोविड केयर सेंटर पर मरीज पहुंच रहे है। जहां आयुर्वेद चिकित्सक परामर्श दे रहे है। यहां मरीज शारीरिक कमजोरी, सिरदर्द, श्वास संबंधित समस्या, बार-बार बुखार आना सहित कई तरह के लक्षण बता रहे है।
---
यह है आयुर्वेद परामर्श
- प्रात:काल में च्यवनप्राश 10 ग्राम की मात्रा
- तुलसी दाल चीनी, काली मिर्च, अदरक, सौंठ, मुनक्का से तैयार हर्बल टी का सेवन
- मात्रा व अवस्था का विचार करते हुए हल्दी दूध में डालकर सेवन
- गिलोय का रस, चूर्ण या घनवटी का सेवन
- अश्वगंधा का चूर्ण या अश्वगधा अवलेह का सेवन
- प्रतिदिन तिल या नारियल तेल या अणु तेल की दो-दो बूंद का प्रतिमर्श नस्य में लिया जाएं
Published on:
24 Dec 2020 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
