5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरसा अमृत, बाड़मेर में 1 घंटे में 2 इंच पानी

-बादलों ने गाया मल्हार, थार को कर दिया तर
less than 1 minute read
Google source verification
Barasa Amrit, 2 inches of water in Barmer in 1 hour

Barasa Amrit, 2 inches of water in Barmer in 1 hour

बाड़मेर. गर्मी से तप रहे थार में गुरुवार को बरसे अमृत से लोगों की बांछे खिल गई। शाम करीब चार बजे शुरू हुआ मूसलाधार बरसात का सिलसिला करीब एक घंटे तक चला। बारिश से परनाले बह गई और सड़कें पानी-पानी हो गई। शहर में गुरुवार को 45 एमएम से अधिक बरसात रिकार्ड की गई।

प्री-मानसून की बरसात का इंतजार करते थारवासियों को पूरे दिन उमस ने सताया। अचानक शाम को आसमान में छाए घने काले बादलों ने झूमकर मल्हार गाते हुए थार को तर कर दिया। गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत मिली। बच्चों ने भी बरसात में नहाने का खूब लुत्फ उठाया। हालांकि बरसात से लोगों की परेशानियां कुछ जरूर बढ़ी। लेकिन गर्मी से राहत पर मुस्कान खिल गई।

बरसात की तेज गति ने लगाए ब्रेक
शाम को अचानक शुरू हुई बरसात की गति इतनी अधिक थी कि सड़कों पर लोग जहां थे, वहीं ठहर गए। कई चार पहिया वाहन चालक भी साइड में खड़े थे। सड़क पर चलने वाले वाहनों को बरसात के कारण छाए अंधेरे के कारण दिन में भी लाइटें जलानी पड़ी। तेज बरसात में हर कोई सुरक्षित जगह की तलाश में नजर आया।

सड़कें लबालब, लगा जाम
शहर में तेज बरसात के बाद पानी का बहाव अधिक होने के कारण स्टेशन रोड की सड़क पर करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी का भराव हो गया। इसके चलते वाहनों का जाम लग गया। वहीं कुछ वाहन चालकों ने पानी से दूरी बनाई रखी और शहर के पुल पर खड़े रहे। इसके चलते भी यातायात में बाधा आई।

उफने नाले, निचले इलाकों में भरा पानी
तेज बरसात के चलते शहर के नाले पूरे उफान पर थे। बरसात की गति तेज होने से सड़कों पर पानी नालों की तरह बह रहा था। इसके कारण कई लोग डिवाइडर पर खड़े होकर पानी के कम होने का इंतजार करते नजर आए।