6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु…देखिए बाड़मेर बुलेटिन…

Barmer Bulletin 19.05.2019दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु...देखिए बाड़मेर बुलेटिन...
2 min read
Google source verification
Barmer Bulletin 19.05.2019

Barmer Bulletin 19.05.2019

- श्रम की बूंदें बहीं, निखरे नाडी-तालाब

-बाड़मेर जिले में 6 स्थानों पर अमृतं जलम् अभियान

-जसदेर पर श्रमदान में दिखाया उत्साह

बाड़मेर जिले में रविवार को राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत विभिन्न प्राकृतिक जलस्रोतों पर श्रमदान किया गया। सुबह 6 बजे से शुरू हुआ सिलसिला करीब 3 घंटे से अधिक चला। बाड़मेर शहर में जसदेर तालाब सहित जिले में 6 स्थानों पर नाडी-तालाब पर श्रमदान हुआ। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, एनसीसी, पुलिस, बीएसएफ, रोवर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित आमजन ने श्रमदान किया।
बाड़मेर: जसदेर तालाब

जसदेर तालाब पर सुबह 6 बजे से ही श्रमदान के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों ने श्रमदान शुरू किया। विभिन्न समाज, संगठन, नगर परिषद, पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के जवानों व आमजन के सहयोग से श्रमदान से जसदेर तालाब खिलखिला उठा। लोगों ने अलग-अलग समूह बनाकर तालाब को स्वच्छ बनाने में भागीदारी निभाई।

- पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा ने कोतवाली थाने का निरीक्षण किया

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा लगातार थानों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से फिडबैक ले रहे है,इसी कड़ी में आज कोतवाली थाने का निरीक्षण कर साफ सफाई,माल खाने के साथ पेंडिग मामलो के निस्तारण करने के आदेश दिए है।पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराध की रोकथाम हेतु समीक्षा की साथ कोतवाली पुलिस द्वारा एक-दो दिन में बड़ी वारदात का खुलासा करेगे।

113 कर्मिको ने की वन्यजीवों की गणना

वन और वन्यजीवों का सरंक्षक जहाँ हर किसी का कर्तव्य होता है वही वन विभाग हर साल वन्यजीवों की गणना कर उसके आँकड़े सभी के सामने रखता है। हर साल की तरह इस बार भी 24 घण्टे तक बाड़मेर में सैकड़ों कर्मिकों ने वन्यजीवों की गणना की। 50 के करीब जगहों पर वन विभाग के क्रमिक मुस्तेद नजर आए। एक रिपोर्ट

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में वन विभाग द्वारा संपूर्ण जिले में वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्रों में स्थित वाटर हॉल्स पर वाटर हॉल संख्या आकंलन पद्धति से वन्यजीवों की संख्या का आंकलन किया गया। 24 घण्टे चले इस गणना में जिले भर में तकरीबन 50 जगहों पर वन विभाग के 113 कर्मिको ने वन्य जीवों की गणना की। यह गणना रविवार सुबह 8 बजे तक जारी रही।

बाड़मेर के सहायक वन सरंक्षक उदाराम सियोल ने बताया कि जिले भर में 50 के करीब जगहों पर यह गणना की गई । जिले में सहायक वन सरंक्षक समेत कई अधिकारी पूरी गणना के दौरान प्रभावी मोनेटरिंग के साथ साथ कई जगहों पर गणना का निरक्षण करते नजर आए। वन विभाग के कर्मिको ने कई जगहों पर मचान बनाकर वाटर हॉल पद्ति से गणना की । गणना में जिले भर के 8 क्षेत्रीय वन अधिकारी और 2 सहायक वन सरंक्षक पूरे दिन सुपरविजन में रहे।

गणना मे तालाब, पोखर, नाड़ी, खेली, एनीकेट और सार्वजनिक पशु पेयजल स्रोतों पर गणना जारी रही। 24 घण्टे की गणना के बाद अब इसकी सालाना रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिसे सरकार के सामने रखा जाएगा। यह सालाना रिपोर्ट तय करेगी की सरहदी बाड़मेर में वन्य जीवों की क्या स्थिति है।