
नाले का नासूर खत्म, चामुंडा चौराहे की राह बनी सुगम
बाड़मेर . चामुंडा चौराहे (chamunda circle) के नाले का नासूर अब खत्म हो गया है। बाड़मेर नगर परिषद (barmer nagar parishad) की टीम ने नाले की समस्या को दुरुस्त करने हुए आवाजाही को सुगम बना दिया है। अब यहां बरसात (rainy season) में भी समस्या नहीं होगी। वहीं नाले की जाम की दिक्कत को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में चामुंडा चौराहा आए दिन गंदे पानी के ओवरफ्लो (problem of overflow) होने से दरिया बना रहता रहा है। बरसात के दिनों में तो यहां कई-कई दिनों तक पूरी सड़क नाला बन जाती थी। कई बार तो आसपास की कॉलोनियों के घरों (colony houses) और दुकानों (shops) में भी गंदा पानी भर चुका है। वहीं एक-दो परिवारों के नाला (drainage) कहर बन चुका था। नाले की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन, विधायक व नगर परिषद ने प्लान तैयार किया। इसके बाद यहां काफी समय तक प्रयास किए गए। करीब 5-6 महीनों के भरसक प्रयास के बाद अब नाले के ओवरफ्लो की समस्या खत्म होने से स्थानीय क्षेत्र के निवासियों के साथ यहां से आवाजाही करने वालों को राहत मिली है।
नाले का निर्माण करवाया
नगर परिषद की ओर से क्षतिग्रस्त नाले को दुरुस्त करवाया गया। साथ ही बड़ी मात्रा में यहां से पॉलीथिन हटवाई गई। इसी के साथ पानी को निकासी के लिए सिणधरी रोड के नाले की तरफ मोड़ा गया। अब गंदा पानी की निकासी होने के साथ ओवरफ्लो की समस्या भी खत्म होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। विशेष रूप से यहां स्कूल आने-जाने सैकड़ों बच्चों की परेशानी खत्म हुई है। जो पूर्व में गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर थे।
नाले का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
शुक्रवार को नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा ने नाले का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समस्या काफी बड़ी थी। पहले काफी समय तक समस्या का कोई समाधान नहीं दिखा। लगातार प्रयास किए तो परिणाम अब सामने आया है। क्षेत्र के लोगों को इससे राहत मिलेगी। उम्मीद है बरसात के दिनों में यहां समस्या नहीं होगी।
पत्रिका ने चलाया अभियान
नाले की समस्या को लेकर पत्रिका ने लगातार समाचारों का प्रकाशन किया। नाले से राहगीरों, स्थानीय निवासियों और स्कूल में आने वाले बच्चों की पीड़ा को उजागर किया गया। इसके बाद प्रशासन ने एक कमेटी बनाई और नगर परिषद से समन्वय के बाद नाले की सफाई को लेकर कार्ययोजना बनी। जिसके बाद अब नाले का नासूर पूरी तरह खत्म हो चुका है। नाले की समस्या समाप्त होने पर लोगों ने पत्रिका का आभार जताया।
Published on:
03 Aug 2019 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
