5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतगणना आज, सुबह 10 बजे तक तय हो जाएगी शहर की सरकार

निकाय चुनाव : 10 टेबल पर 6 राउंड में होगी मतगणना  
2 min read
Google source verification
Barmer City Council election counting today

Barmer City Council election counting today

बाड़मेर. स्थानीय राजकीय पीजी कॉलेज में निकाय चुनाव को लेकर मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू होगी। यहां नगर परिषद क्षेत्र के 54 की मतगणना होगी। इसको लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने यहां सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कानून-व्यवस्था के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।


मतगणना के दौरान कॉलेज रोड पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए सोमवार रात बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं। पीजी कॉलेज में 10 टेबल पर 6 राउंड में 54 वार्ड की मतगणना होगी। इसके अलाव 1 टेबल आरओ के लिए लगेगी जहां मतगणना की सम्पूर्ण मॉनिटरिंग होगी। मतगणना शुरू होने के करीब 2 घंटों में परिणाम आ जाएंगे। वहीं इससे पहले पोस्टल बैलेट गिनें जाएगें।


बेसब्री से रहेगा इंतजार
परिणाम का प्रत्याशियों व समर्थकों को बेसब्री से इंतजार है। उनके चेहरे व हाव-भाव बदले हुए नजर आ रहे हैं। वहीं समर्थक मतदान के आंकड़े से अपनी-अपनी जीत बता रहे हैं।


अधिकृत पास पर ही प्रवेश
मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक नुकीली वस्तु, माचिस, धूम्रपान सामग्री ले जाने पर मनाही रहेगी। किसी भी व्यक्ति को अधिकृत पास के बिना मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं मोबाइल पर प्रतिबंधित रहेगा।
---

यों रहेगी पुलिस की निगरानी
- 5 मोबाइल पार्टी रखेगी निगरानी
- मतगणना स्थल पर वायरलैस सेट
- मतगणना शुरू होने से पहले एंटी सबोटाज जांच
- यातायात पर रहेगी निगरानी
- मतगणना के समय अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 क्यूआरटी टीम रहेगी तैनात
- 250 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
- सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर
---


तीन जगह बेरिकेड्स लगाए
मतगणना को लेकर शहर के कॉलेज रोड पर रोडवेज बस स्टैण्ड, रामूबाई स्कूल के सामने व गे्रफ के पास बेरिकेड्स लगाए हैं। यहां पुलिस व आरएसी के जवान तैनात रहेंगे। विभिन्न गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए सादा वस्त्रधारी पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।

---
फैक्ट फाइल
कुल वार्ड, जहां मतदान हुआ- 54
कुल प्रत्याशी - 149
कुल मतदाता - 65,454
कुल मत पड़े - 50,772
मतदान प्रतिशत - 77.56
---


एसपी-एएसपी ने किया निरीक्षण
मतगणना स्थल पर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी व एएसपी खींवसिंह भाटी ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।