6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता मानवेन्द्र सिंह भाजपा में कर सकते हैं वापसी! बोले-अब जीव सोरो हुयो…

Rajasthan Politics : कांग्रेस नेता मानवेन्द्र सिंह (Manvendra Singh) ने बाड़मेर में कहा कि अब जीव सोरो हुयो...। मानवेन्द्र विधानसभा चुनाव हारे और कांग्रेस भी प्रदेश की सत्ता से बाहर हो गई। इसके बावजूद उनका यह बयान संकेत दे रहा है कि वे वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से खुश हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Barmer Congress leader Manvendra Singh may return to BJP

बाड़मेर। कांग्रेस नेता मानवेन्द्र सिंह ने बाड़मेर में कहा कि अब जीव सोरो हुयो...। मानवेन्द्र विधानसभा चुनाव हारे और कांग्रेस भी प्रदेश की सत्ता से बाहर हो गई। इसके बावजूद उनका यह बयान संकेत दे रहा है कि वे वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से खुश हैं। वे इसे स्वाभिमान की जीत भी बता रहे है। मानवेन्द्र की भाजपा में वापसी की चर्चाएं तेज हैं।

मानवेन्द्र बुधवार को बाड़मेर में पिता जसवंत सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में यह संदेश गया है कि इस बार स्वाभिमान की जीत हुई है। भाजपा में वापसी के सवाल पर मानवेन्द्र ने कहा कि जैसा समर्थक कहेंगे वैसा होगा, उन्होंने यह भी कहा कि अधिकतम समर्थक अब ऐसा ही कह रहे हैं। मानवेन्द्र ने कहा कि अब जीव सोरो हुयो...।

यह संकेत उनका भाजपा की ओर से वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर था। गौरतलब है कि प्रदेश में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने के निर्णय के बाद से ही मानवेन्द्र की पार्टी में वापसी की चर्चा है और इसको अब वे किसी भी मंच पर नहीं नकार रहे है।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग