21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर: 36 दिन बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आया 100 के नीचे, जिले में मिले 99 पॉजिटिव

-गत 18 अप्रेल को मिले थे 53 संक्रमित-दो का टूटा दम, महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर: 36 दिन बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आया 100 के नीचे, जिले में मिले 99 पॉजिटिव

बाड़मेर: 36 दिन बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आया 100 के नीचे, जिले में मिले 99 पॉजिटिव

बाड़मेर. कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार गिरता जा रहा है। जिले में पूरे 36 दिन बाद संक्रमित 100 से कम मिले हैं। मंगलवार को 99 पॉजिटिव केस मिले है। वहीं 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक महिला की मौत पर परिजनों ने समय पर उपचार नहीं देने का आरोप लगाया।
जिले में संक्रमितों की संख्या गिरने के साथ डिस्चार्ज होने से एक्टिव केस की संख्या अब एक हजार से कम होकर मंगलवार को 992 रह गई। वहीं 284 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज मिल गया। वहीं अब अस्पताल में ऑक्सीजन वाले बेड काफी खाली हो चुके हैं। होम आइसोलेशन अब 356 ही रह गए हैं।
36 दिन में संक्रमितों की बाढ़
जिले में पिछले 37 दिनों में लगातार 100 से अधिक ही संक्रमित सामने आए। इससे पहले 18 अप्रेल को 53 पॉजिटिव आए थे। इसके बाद 19 अप्रेल को 101 संक्रमित मिलने के बाद यह सिलसिला नहीं रुका और लगातार बढ़ता गया। अब मंगलवार को जाकर संक्रमितों की संख्या पहली बार 100 से कम आई है।
परिजनों का आरोप, नहीं मिला समय पर उपचार
गल्र्स कॉलेज कोविड केयर सेंटर में भर्ती एक महिला की मौत हो जाने पर परिजनों ने नर्सिंगकर्मियों पर समय पर उपचार नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया ने कहा कि वैसे महिला का केस मेरी जानकारी में था। वह काफी क्रिटिकल थी उसका सीटी स्कोर 18 था। हमने सेंटर के लिए दो लोगों को जिम्मेदारी दी हुई है। वहां पर पूरा स्टाफ लगाया गया है। समय पर किसी को उपचार नहीं मिला है तो इसे दिखवाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग