6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर जिले में 41 कोविड पॉजिटिव मिले, 101 रिकवर

-कोरोना से कोई मौत नहीं, बड़ी राहत-35 दिनों तक रहे अस्पताल में, कोविड को दी शिकस्त

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर जिले में 41 कोविड पॉजिटिव मिले, 101 रिकवर

बाड़मेर जिले में 41 कोविड पॉजिटिव मिले, 101 रिकवर

बाड़मेर। जिले में रविवार को 41 नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं 101 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं महामारी की दूसरी लहर में रविवार को कोविड से बीत 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि रविवार को एक्टिव केस 411 रहे है। इसी तरह 216 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 15 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा, 3 मरीज निजी अस्पतालों में एवं 22 मरीज एमबीसी कॉलेज बाड़मेर, में भर्ती है। इसके अलावा कोविड सेंटर भी कई संक्रमितों का उपचार चल रहा है। एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 180 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 9 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है।
होम आइसोलेशन का आंकड़ा अब 100 के नीचे
जिले के कोरोना संक्रमित अब 98 मरीज होम आइसोलेशन में है। जिले में नए संक्रमितों के साथ ही अब तक 15592 पॉजिटिव मरीज मिले है।
35 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज
सांचौर के सुरेश सोनी को रविवार को पूरे 35 दिन संघर्ष के बाद कोरोना को शिकस्त देते हुए स्वस्थ हो गए। राजकीय अस्पताल बाड़मेर के चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार करने के बाद पहले उनकी ऑक्सीजन हटाई गई। इसके बाद जब पूरी तरह स्वस्थ हो गए तो रविवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग