6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिस्कॉम ने करवाई बिजली आपूर्ति की जांच, वोल्टेज सुधार के लिए पावर ट्रांसफार्मर्स का टेप बढ़ाया

-किसानों की कम बिजली की शिकायत पर सब स्टेशनों पर करवाई गई जांच-पिछले साल की तुलना में इस साल 50 फीसदी विद्युत खपत बढ़ी

2 min read
Google source verification
डिस्कॉम ने करवाई बिजली आपूर्ति की जांच, वोल्टेज सुधार के लिए पावर ट्रांसफार्मर्स का टेप बढ़ाया

डिस्कॉम ने करवाई बिजली आपूर्ति की जांच, वोल्टेज सुधार के लिए पावर ट्रांसफार्मर्स का टेप बढ़ाया

बाड़मेर। पिछले कुछ दिनों से किसानों को विद्युत आपूर्ति के दौरान कम वोल्टेज मिलने, कम समय दी जा रही बिजली आपूर्ति की शिकायतों के चलते इसमें सुधार को लेकर जिले के कुछ क्षेत्रों के 33केवी के 43 सब स्टेशनों की जांच की गई। इस दौरान किसानों को दी जा रही बिजली की भी जांच करवाई गई।
अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंताओं द्वारा बाड़मेर ग्रामीण, बायतु, शिव, पादरू, सिणधरी व सिवाना क्षेत्र के 33/11 केवी क्षमता के 43 सब स्टेशनों की जांच कर किसानों को दी जा रही वास्तविक विद्युत आपूर्ति की जांच की गई। साथ ही 11 केवी के 105 फीडरों की एमआरआई भी कराई गई एवं पावर ट्रांसफार्मर की टेप भी बढ़ाकर वोल्टेज सुधार किया गया। अभियंताओं द्वारा की गई जांच में औसतन 6 घंटे थ्री फेज ब्लॉक ऑवर्स विद्युत आपूर्ति दिया जाना पाया गया।
विद्युत खपत में भारी बढ़ोतरी
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में बारिश कम होने के कारण किसानों द्वारा ट्यूबवेल से फसलों की सिंचाई की जा रही है। इसके कारण विद्युत खपत गत वर्ष की तुलना में औसतन 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई हैं। लोड एवं खपत के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त माह में गत वर्ष 2020 में 24 अगस्त तक 1252.69 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी, जबकि इस वर्ष 2021 में अगस्त माह के 24 दिनों में 1851.58 लाख यूनिट बिजली उपभोग हुई हैं। इसमें भी विशेष रूप से 9 अगस्त को विद्युत खपत गत वर्ष 40.54 लाख यूनिट थी जबकि इस वर्ष यह 83.13 लाख यूनिट हो गई जो कि गत वर्ष की तुलना में 103.45 प्रतिशत बढ़ोतरी हैं। साथ ही 24 अगस्त को विद्युत खपत गत वर्ष 33.89 लाख यूनिट एवं इस वर्ष 80.26 लाख यूनिट खपत पाई गई जो कि गत वर्ष की तुलना में 136.85 प्रतिशत खपत में बढ़ोतरी हुई हैं। अगस्त के इन 24 दिनों की विद्युत खपत में गत वर्ष की तुलना में औसतन 47.81 प्रतिशत तक बढ़ोतरी पाई गई।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग