
Barmer leaders do not have the courage: Beniwal
बाड़मेर के नेताओं में दम नहीं: बेनीवाल
-प्रचार के आखिरी दिन बायतु में जनसभा
बाड़मेर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि बाड़मेर के नेता उनकी हुंकार से डर गए हैं। इसलिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं।
बाड़मेर जिले के बायतु में बुधवार को आयोजित जनसभा में बेनीवाल ने कहा कि किसी के चक्कर में मत आना। भाजपा-कांग्रेस दोनों दल बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। बायतु क्षेत्र में तो कांग्रेस के नेताओं की यह स्थिति हो गई है कि उनको लोगों के पैर पकडऩे पड़ रहे हैं। नेताओं में दम नहीं है। बाड़मेर के नेताओं ने मुनीमगिरी की है। उन्होंने कहा कि वशंवाद की राजनीति को खत्म करके रहूंगा।
बाड़मेर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि बाड़मेर के नेता उनकी हुंकार से डर गए हैं। इसलिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं।बाड़मेर के नेताओं ने मुनीमगिरी की है।
Updated on:
05 Dec 2018 09:51 pm
Published on:
05 Dec 2018 09:51 pm
