5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर: 52 हजार प्रवासियों का अब तक आवागमन

-अब तक 45369 प्रवासियों का आगमन - 6792 ने किया बाड़मेर से प्रस्थान

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर: 52 हजार प्रवासियों का अब तक आवागमन

बाड़मेर: 52 हजार प्रवासियों का अब तक आवागमन

बाड़मेर। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। रविवार को जिले में कुल 2130 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ। वहीं 472 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में रविवार को गुजरात से 527, महाराष्ट्र से 650, उत्तरप्रदेश से 11, मध्यप्रदेश से 8, आन्ध्रप्रदेश से 37, दिल्ली से 18, कर्नाटक से 521, हरियाणा से 14, बिहार से 3, तमिलनाडु से 147, तेलंगाना से 127, केरल से 6, उत्तराखण्ड से 2, गोवा से 52, दादर नगर से 3, हिमाचल प्रदेश से 1, झारखंड से 1 एवं उड़ीसा से 2 को मिलाकर कुल 2130 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 45369 प्रवासियों का आगमन हुआ है। बाहर से आने वालों को 14 दिन कड़ाई के साथ होम क्वारंटीन अनिवार्य है। तोडऩे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
472 गए अपने घर
जिले से रविवार को मध्यप्रदेश के लिए 15, उत्तर प्रदेश के लिए 176, बिहार के लिए 1, पश्चिम बंगाल के लिए 182, हरियाणा के लिए 24, गुजरात के लिए 38, दिल्ली के लिए 8, पंजाब के लिए 6, कर्नाटक के लिए 3, तेलंगाना के लिए 10, तमिलनाडु के लिए 4 एवं असम के लिए 5 को मिलाकर कुल 472 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 6792 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान की अनुमति दी गई है।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग