4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्ट्रांग रूम के दरवाजे खुले, डाक मत पत्रों की गिनती प्रारंभ

लोकसभा चुनाव के मतगणना की शुरूआत हो चुकी
2 min read
Google source verification
Barmer Lok Sabha Election Result 2019 Live

Barmer Lok Sabha Election Result 2019 Live

बाड़मेर . लोकसभा चुनाव के मतगणना की शुरूआत हो चुकी है। सुबह 7.30 बजे स्ट्रांग रूम के दरवाजे खोल दिए गए है और मशीनों को विधानसभावार टेबल पर ले जाया गया है। 154 टेबल पर 8 विधानसभाओं की ईवीएम और डाक मत पत्र के लिए टेबलों पर काम प्रारंभ किया गया है।

Lok Sabha Election Result Live गुरुवार सुबह 6 बजे से ही मतगणना के लिए कर्मचारियों और प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों का पहुंचना शुरू हो गया। सात बजे तक अधिकांश कर्मचारी, अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने प्रवेश कर लिया। 7.30 पर तय समय पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी पहुंचे और स्ट्रांग रूम के दरवाजे खुलवाए। इसमें से जिले की 2252 पॉलिंग बूथ से आई ईवीएम मशीनों को निकालकर सभी आठ विधानसभाओं के कमरों में भेजा गया। डाक मत पत्रों के लिए अलग से इंतजाम किया गया है।

सुबह 8 बजे डाक मत पत्र से गिनती प्रारंभ

सुबह 8.00 बजे सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती प्रारंभ करवाई गई है। इन मत पत्रों की गिनती के बाद 8.30 बजे इवीएम से मतों की गिनती होगी।

धड़कनें बढ़ी लोगों में उत्साह

Lok Sabha Election 2019 Result लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। चाय की थड़ी से लेकर गांव की चौपाल तक मतगणना को लेकर लोग चर्चा में लगे हुए है। लोगों ने टीवी सेट ऑन कर लिए है और ऑन लाइन जानकारी के लिए भी कोशिश में लगे हुए है।

चाक चौबंद है व्यवस्था

राजकीय महाविद्यालय मेें व्यवस्था चाक चौबंद की है। यहां पर इस वक्त पुलिस का भारी जाप्ता तैनात है। बीएसएफ की भी मदद ली गई है। सीसीटीवी कैमरों से हर हरकत पर नजर रखी जा रही है।

ट्रेफिक किया है डायवर्ट

बाड़मेर शहर में ट्राफिक डायवर्ट किया हुआ है। कॉलेज रोड़ से लेकर सिणधरी चौराहे तक वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। लोग रास्ता बदलकर जा रहे है। यहां पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग