
बाड़मेर नगर परिषद: वार्ड पुनर्सीमांकन का काम आज होगा पूरा, कल से ली जाएगी आपत्तियां
बाड़मेर. नगर परिषद की ओर से 40 से 55 वार्ड बनाने का काम शुक्रवार को पूरा कर लिया जाएगा। वार्ड पुनर्सीमांकन के लिए परिषद की ओर से गठित टीम ने अब तक 90 फीसदी से अधिक काम पूर्ण कर लिया है। दस फीसदी काम शुक्रवार को पूरा कर 6 जुलाई से अपत्तियां लेनी शुरू की जाएगी।
बाड़मेर नगर परिषद में वार्डों के पुनर्सीमांकन का कार्य 2011 की जनसंख्या को आधार मानकर किया गया है। इसमें जिस वार्ड में जनसंख्या अधिक है, उसमें से कुछ भाग को जोड़ते हुए नया वार्ड बनाया गया है।
बड़े वाडऱ्ो को किया छोटा
शहर के 40 वार्डो को बढ़ाते हुए 55 बनाए गए हैं। जिसमें सबसे बड़े वार्ड संख्या 1 व 12 को छोटा किया गया है। यहां पर अन्य वार्डो की अपेक्षा क्षेत्र बड़ा था। साथ ही वोटर भी अधिक थे। सीमांकन में इन वार्डो को छोटा किया गया है। सीमांकन के दौरान वार्ड के दोनों तरफ के क्षेत्र को अन्य वार्डों में समाहित किया गया है।
1100 के करीब वोटर पर अब एक वार्ड
वर्तमान में वार्ड पुनर्सीमांकन के दौरान एक वार्ड में 1100 वोटरों का आधार माना गया है। नगर परिषद क्षेत्र के 63 हजार वोटर्स को आधार बनाते हुए 55 वार्डो में बांटा गया है। ऐसे में अब वोटर्स के हिसाब से प्रत्येक वार्ड संतुलित हो गया है। जबकि पूर्व में कुछ वार्ड में वोटर्स की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा थी।
15 जुलाई तक होगी आपत्ति दर्ज
सीमांकन का कार्य पूर्ण होने के बाद आमजन से 15 जुलाई तक आपत्तिया मांगी जाएगी। आपत्तियों को राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
कार्य लगभग पूर्ण हो गया है
पुनर्सीमाकंन का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। कल से आमजन की आपत्तियां ली जाएगी। 1100 वोटरों के आधार पर सीमांकन किया गया है।
पवन मीणा, आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर
Published on:
05 Jul 2019 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
