6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखिए आज की खबर आज…. दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु…देखिए बाड़मेर बुलेटिन…

देखिए आज की खबर आज.... दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु...देखिए बाड़मेर बुलेटिन...Barmer Patrika Bulletin 05.04.2019
2 min read
Google source verification
Barmer Patrika Bulletin 05.04.2019

Barmer Patrika Bulletin 05.04.2019

एंट्रो 1
सिंधी समाज की ओर से शुक्रवार को भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन हुआ। इस दौरान भगवान झूलेलाल मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाकर माहौल को धर्ममय कर दिया। शोभा यात्रा में भगवान झूलेलाल की झांकी व सिंधी छैज पर नाचते गाते श्रद्धालु आकर्षण का केन्द्र रहे।

एंट्रो 2
चौहटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना समाने आई। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यहां पर प्रसुता ने गैलेरी में मृत नवजात को जन्म दिया। इस दौरान गैलेरी में श्वान ने नवजात को नोंचा। आसपास के लोगों ने श्वान से नवजात के शव को छुडाया। तमाम घटना के बाद भी अस्पताल प्रबंधन अपनी सफाई देता नजर आया।

एंट्रो 3
बालोतरा के तिलवाडा में चल रहे मल्लीनाथ पशु मेले में पशुपालकों का लौटने का दौर शुरू हो गया। सरकार की ओर से मेलार्थियों के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं करने व पशुओं की बिक्री कम होने के कारण पशु पालकों का लौटने का दौर प्रारम्भ हो गया है। प्राप्त जानकारी के मेले में तकरीबन 3000 के करीब पशु पहुंचे। और शुक्रवार को 2000 के करीब पशु पालक पुन: लौटते नजर आए।
एंट्रो 4
समदड़ी पुलिस ने शुक्रवार को तीन साल से फ रार चल रहे आरोपी को गिरप्तार करने में कामयाबी हासिल की । पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी के निर्देशन में पुलिस ने टीम ने कार्रवाई की। थानाधिकारी भुटाराम विश्नोई ने बताया कि नरेश पुत्र चुन्नीलाल जाति जटिया निवासी पाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

5 एकल महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मार्च निकाल कर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। मंडल की शोभा गौड़ ने बताया कि एकल महिला के आवास, पेंशन, बिजली पानी कनेक्षन सहित कई मांगों को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व महावीर पार्क में बैठक का आयोजन हुआ।