4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखिए आज की खबर आज….दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु…देखिए बाड़मेर बुलेटिन…

देखिए आज की खबर आज....Barmer Patrika Bulletin 13.04.2019दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु...देखिए बाड़मेर बुलेटिन...
less than 1 minute read
Google source verification
Barmer Patrika Bulletin 13.04.2019

Barmer Patrika Bulletin 13.04.2019

एंट्रो 1
गिडा थाना के सवाउ मूलराजसिंह गांव में 10 दिन पहले अपृृहत युवक का शव शनिवार को कुंए में मिला। इस दौरान क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंंच शव कब्जे में लिया। गौरतलब है कि मृतक के परिजनों ने पुलिस थाने में 10 दिन पहले नामजद आरोपियों के खिलाफ अपरहण का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। घटना की सूचना पर सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद रहें।
एंट्रो 2
रामसर कस्बे में शनिवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बजरंग दल व विश्व ***** परिषद की ओर से कलश यात्रा व दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली में युवाओं ने भगवान राम के जयकारे लगाकर माहोल्ल को धर्ममय कर दिया। रैली व कलश यात्रा का शहर भर में स्वागत हुआ।
एंट्रो 3
शहर के मोहन जी का क्रेशर स्थित मेगवालों में वास में बीपीएल परिवार का आशियाना व खाने पीने की वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गई। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पीडित डूंगराराम मेगवाल के बेटे की अगले माह शादी होने वाली है। ऐसे में गरीब परिवार ने इधर उधर से पैसो का जुगाड़ कर तैयारिया शुरू की । लेकिन अचानक आग लगने से सामान व नकदी जल गई। अब बीपीएल परिवार को मदद की दरकार है।
एंट्रो 4
लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा एससीएसटी मोर्चे की बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के साथ शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। साथ की कार्यकर्ताओं को जिम्म्मेदारी सौंपी गई।
एंट्रो 5
समदडी कस्बा स्थित ललेची माता मंदिर में दुर्गाष्टमी के अवसर पर पंडित रमेश श्रीमाली के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर खुशहाली की कामना की।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग