6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पा सेटर पर पुलिस की दबिश, मसाज की आड़ में चल रहा था वेश्यावृत्ति का अड्डा

- बाड़मेर वृत्त डिप्टी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
Barmer police news

Barmer police news

बाड़मेर।
कोतवाली थाना क्षेत्र में बाड़मेर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने बुधवार को स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति के सेंटर का भंडाफोड करते हुए पांच युवतियों सहित सात जनों को गिरफ्तार किया।


बाड़मेर वृत्त डिप्टी आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शहर में स्पा सेटर पर देह व्यापार के मामले में गंभीरता दिखाते हुए गोल्डन गोल्‍डन ऑक्‍स स्‍पा सेंटर पर दबिश दी। जहां डेकोय ऑपरेशन के तहत सर्च किया तो सेंटर में एक युवक व एक युवती एक कमरे में आपतिजनक अवस्था में मिले। 4 युवतिया काऊंटर पर बैठी मिली। जिस पर उक्त युवक योगेश सोनी पुत्र दलीचंद निवासी गुजरो का वास, गणेश चौक जालोर व स्पा मालिक नरेश टाक पुत्र भैराराम जाति निवासी नानण, पीपाड़ सिटी सहित पांच युवतियों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। साथ सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


अनैतिक कारोबार की मिली थी शिकायत
पुलिस को सूचना मिली थी कि बाडमेर शहर में एनएच-68 के किनारे स्थित माजीसा काम्‍पलेक्‍स की प्रथम मंजिल पर गोल्डन ऑक्स स्पा सेंटर संचालित हो रहा है, जिसमें स्पा का सचांलक नरेश टाक पुत्र भैराराम जाति निवासी नानण, पीपाड़ सिटी बाहर से युवतियों को बुला कर रुपए लेकर युवतियों की ओर से पुरूष ग्राहकों के साथ में वैश्यावृति की जाकर जिस्म फिरोशी का अनैतिक कारोबार किया जा रहा है।


कार्रवाई में यह रहे शामिल
कार्रवाई में डिप्टी कार्यालय के हैड कांस्टेबल दुर्गाराम, विशेष शाखा प्रभारी नरसिंह, हैड कांस्टेबल महेन्द्रसिंह, कांस्टेबल दमाराम, शोभसिंह, दीपक, महिला कांस्टेबल गंगा व चालक करणसिंह शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग