6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पॉजिटिव मरीजों के ग्राफ में गिरावट, 33 दिन बाद संक्रमण की दर में कमी

-10 फीसदी के पास चल रही संक्रमण दर अब 7 से हुई कम-कुल संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट-अस्पताल में ऑक्सीजन बेड की संख्या हुई कम-डेथ रेट बनी हुई है चिंता का कारण

2 min read
Google source verification
पॉजिटिव मरीजों के ग्राफ में गिरावट, 33 दिन बाद संक्रमण की दर में कमी

पॉजिटिव मरीजों के ग्राफ में गिरावट, 33 दिन बाद संक्रमण की दर में कमी

बाड़मेर. कोरोना संक्रमण की असर अब कुछ कम होने लगा है। पॉजिटिव मरीजों के ग्राफ में लगातार कमी आती जा रही है। जिले में रविवार को कुल 105 संक्रमित सामने आए हैं। यह आंकड़ा 33 दिन पहले तक था, जब 20 अप्रेल को 110 पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद तो आंकड़ा लगातार विस्फोटक ही चलता रहा।
जिले में संक्रमण कम होने से राहत कही जा सकती है। करीब एक महीने से भी अधिक समय के बाद 100 के आसपास का आंकड़ा आया है। वहीं अब अस्तपाल में भी मरीजों की संख्या कम होने लगी है। लोग स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। अस्पताल में बेड खाली हो रहे हैं। नए संक्रमित पिछले दि दिनों में एक-दो ही रोजाना के आए है।
एक महीने बाद संक्रमण की दर घटी
जिले में संक्रमण की दर औसतन 10 फीसदी तक रही है। वहीं इस बीच 15 तक भी पहुंच गई। लेकिन फिर लगातार 10 प्रतिशत के आसपास ही चली। संक्रमण की दर भी करीब 1 महीने बाद पहली बार 7 फीसदी के नीचे आई और रविवार को यह 6.90 प्रतिशत रही। कुल 1520 नमूनों की जांच में 105 संक्रमित मिले।
अस्पताल में तीन वार्ड खाली, आइसीयू भरा
जिला अस्पताल में रविवार को कोविड डेडिकेटेड 3 वार्ड पूरी तरह खाली हो गए। ऑक्सीजन के बेड की संख्या भी पहली बार 300 से कम होकर 296 पर आ गई। अस्पताल में अब स्वस्थ हो रहे और ऑक्सीजन की जरूरत नहीं रही है, ऐसे मरीजों को गल्र्स कॉलेज कोविड सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
गंभीर मरीजों से भरा हुआ है आइसीयू
जिला अस्पताल का आइसीयू गंभीर मरीजों से भरा हुआ है। अभी तक यहां पर मरीजों की संख्या में एक बार भी कमी नहीं आई है। आइसीयू के बेड बढ़ाकर 16 तक किए गए और सभी पर अभी भी संक्रमित भर्ती चल रहे हैं।
डेथ रेट नहीं हो रही कम
गत 1 से 23 मई तक 109 लोगों की मौत हुई है। मई महीने में एक भी दिन ऐसा नहीं निकला, जब कोरोना से कोई मौत नहीं हुई हो। इस दौरान ही सरकारी आंकड़ों में एक ही दिन में 11 लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई। वहीं बीते 24 घंटे में 3 लोगों को कोरोना ने लील लिया और कुल आंकड़ा 225 पर पहुंच गया है। ऐसे में डेथ रेट में कोई कमी नहीं आई है। यह चिंता का विषय है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग