8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Barmer: Rajasthan Police: Crime Report: यहां पहुंची पुलिस तो भागे पियक्कड़, कारण था यह

Barmer: Rajasthan Police: Crime Report:होटल से बीयर व शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 12 Oct 2023, 12:17 AM IST

10102023barmer69.jpg

होटल में बनी बियर बार में रखी टेबल-कुर्सियां।

Barmer: Rajasthan Police: Crime Report: बालोतरा. पुलिस ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बांकियावास गांव की सरहद में सोमवार देर रात को एक होटल में संचालित देशी बार पर दबिश देकर बीयर व अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार खाने की होटल के साथ आरोपी ने शराब पिलाने के लिए एक छपरे में पियक्कड़ों को बीयर-बार जैसी सुविधा मुहैया करने के लिए टेबल-कुर्सी के इंतजाम कर रखे थे। पुलिस ने होटल ने 3 कर्टन बीयर व 7 कर्टन विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद कर कल्याणपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: तृपण तो कर रहे पर पितृरों को नहीं कर रहे तृप्त

वृत्ताधिकारी भूपेन्द्र चौधरी ने बताया कि चुनावों की घोषणा के साथ आचार संहिता लगने पर क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि बांकियावास गांव की सरहद में नागाणाराय होटल पर लोगों को बैठा कर शराब पिलाई जाती है और अवैध रूप से शराब बेची जाती है।

यह भी पढ़ें: : पद स्वीकृत नहीं होने का दंश भोग रहे 5286 स्कूल, काउंसलिंग में भी व्याख्याता

इस पर कल्याणपुर थानाधिकारी गीता चौधरी व जाब्ते के साथ होटल पर दबिश दी गई, लेकिन पुलिस टीम को आते देख वहां शराब पी रहे लोग भाग गए। होटल की तलाशी ली गई तो वहां पर 3 कर्टन बीयर व 7 कर्टन अलग-अलग ब्रांड की अवैध रुप से रखी हुई अंग्रेजी शराब मिली। होटल संचालक सोहनसिंह पुत्र गायड़सिंह निवासी शेरगढ़ को गिरफ्तार किया गया।