4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर की रूमा का जयपुर में सम्मान

बाड़मेर के ग्रामीण क्षेत्रों की शिल्प कलाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया
less than 1 minute read
Google source verification
Barmer's Ruma Devi honored in Jaipur

Barmer's Ruma Devi honored in Jaipur

बाड़मेर. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए बाड़मेर के ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान की अध्यक्ष रूमा देवी को जयपुर के इंद्रलोक सभागार मे आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

शिल्पा शाह और शिल्प सृजन संस्था के तत्वावधान में एक कदम एक बेहतर कल की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास थे।

सचिव विक्रमसिंह ने बताया कि इस दौरान बाड़मेर के ग्रामीण क्षेत्रों की शिल्प कलाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।

ये भी पढ़े...

छात्राएं निश्चित रूपरेखा बना करें तैयारी

- डीआरजे कन्या महाविद्यालय में नि:शुल्क कोचिंग शुरू
बालोतरा. नगर के डीआरजे राजकीय कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर नि:शुल्क कोचिंग कक्षा प्रतियोगिता दक्षता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अनिल महला ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए छात्राएं एक निश्चित रूपरेखा बनाकर तैयारी करें। दुनियां में कुछ भी असंभव नहीं है।

मेहनत करने वाले को सफलता निश्चित मिलती है। कार्यक्रम संयोजक मदनलाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शुरू की गई नि:शुल्क कक्षाओं के बारे में जानकारी दी। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गुलाब दास वैष्णव ने कहा कि कोई भी कार्य यदि दृढ़ निश्चय से किया जाए, तब सफलता निश्चित प्राप्त होती है।

प्रतिभा सभी विद्यार्थियों में होती है। आवश्यकता है, परिश्रम,लगन से लक्ष्य की ओर बढऩे की। प्राचार्य अर्जुनराम पूनिया ने कहा कि छात्राएं कोचिंग का लाभ उठाएं। इस अवसर पर डॉ. कमल देव चौधरी, डॉ. राजकुमारी रूपचंदानी, ओम प्रकाश, हेमलता महावर, विजय अरोड़ा, पिंकी खोईवाल मौजूद थे। संचालन सहायक आचार्य खगेंद्र कुमार ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग