24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Barmer Blast: खेत में मिली बमनुमा वस्तु से खेलते समय हुआ धमाका, बच्चा बुरी तरह झुलसा, मां भी घायल; दोनों जोधपुर रेफर

बाड़मेर के शिव तहसील के नवातला क्षेत्र के भीलो का तला स्थित खेत में बमनुमा वस्तु के फटने से मासूम के हाथ-पांव पूरी तरह से जल गए। वहीं, धमाके की चपेट में आने से मां भी घायल हो गई।
2 min read
Google source verification
Barmer Blast

धमाके में मां और मासूम बेटा घायल। फोटो: पत्रिका

बाड़मेर। बाड़मेर के शिव तहसील के नवातला क्षेत्र के भीलो का तला स्थित खेत में बमनुमा वस्तु के फटने से मासूम के हाथ-पांव पूरी तरह से जल गए। वहीं, धमाके की चपेट में आने से मां भी घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब खेत में मिली बमनुमा वस्तु से सोमवार को बच्चा खेल रहा था। इस धमाके बाद पूरे इलाके के लोग सहम गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौक़े पर बीएसएफ व स्थानीय पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि धमाका वाली वस्तु बम थी या कोई अन्य विस्फोटक सामग्री थी।

बच्चे के पिता श्रवण कुमार ने बताया कि उसके 5 वर्षीय बेटे भेराराम को रविवार के दिन में खेत में खेलते समय बमनुमा वस्तु मिली थी। जिसे वह अपने साथ घर ले आया था। सुबह नींद से जागते ही वह उसी वस्तु से खेलने लगा। तभी बच्चे ने उसे पत्थर पर फेंक दिया। पत्थर पर फेंकते ही बमनुमा दिखने वाली वस्तु में जबरदस्त धमाका हो गया। धमाके की चपेट में आने से बच्चा भैराराम बुरी तरह घायल हो गया। बच्चे की मां भी चपेट में आने से घायल हो गई।

गंभीर हालत में जोधपुर रेफर

परिजन और स्थानीय लोग घायल मां और बेटे को तुरंत बाड़मेर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर ​कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे का पूरा शरीर झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों घायलों को जोधपुर के अस्पताल में उपचार जारी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

धमाके की सूचना मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी और बिजराड़ थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों की ओर से बमनुमा वस्तु होने की जानकारी मिली है। बीएसएफ के अधिकारी भी जांच में जुटे हुए है। जल्द ही यह पता चल जाएगा कि जिस वस्तु से बच्चा खेल रहा था वह बम था या कोई और चीज थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दो दिन पहले भी हुआ था धमाका

बता दें कि बाड़मेर जिले के खिंपसर गांव में 2 दिन पहले शनिवार को एक घर में अचानक हुए विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार हादसे में मानाराम जाट की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी केशी देवी, बेटी भगवती और 68 वर्षीय राजूराम कुम्हार गंभीर घायल हो गए थे। घटना के बाद घायलों को तत्काल सीएचसी बाटाडू लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए सभी घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया था, जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग