18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर-जैसलमेर में टिड्डी नियंत्रण कैसे संभव हुआ, अर्जेंटीना से देखने आ रही है टीम

-कृषि विभाग की टीम पश्चिमी राजस्थान में कर रही है सर्वे-बाड़मेर-जैसलमेर में टिड्डी कैसे हुई नियंत्रित यह देखेगी टीम
less than 1 minute read
Google source verification
file photo

file photo

बाड़मेर। बाड़मेर-जैसलमेर के किसानों ने जिस तरह से टिड्डी नियंत्रण में भूमिका निभाई उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का अर्जेंटीना का शीर्ष मण्डल अब बाड़मेर में देखने व सर्वे करने के लिए आ रहा है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि बाड़मेर- जैसलमेर के किसानों ने 50 लाख से ज्यादा स्वयं के पैसे लगाकर टिड्डी को खत्म किया। किसानों ने खुद की कमाई से पाउडर बनाकर उससे टिड्डी पर रोकथाम किया। यह एक तरह की व्यवस्था लागू थी कि टिड्डी नियंत्रण सिर्फ दिन में हो सकता है, इसमें परिवर्तन लेकर आए। उस नतीजे को आज पूरी दुनिया देख रही है। बाड़मेर-जैसलमेर के किसानों ने टिड्डी नियंत्रण कर पूरी दुनिया में उदाहरण प्रस्तुत किया। किसानों के बेहतरीन योगदान के कारण आज दुनिया देखने आ रही है।
कृषि विभाग की टीम पहुंची भारत
टिड्डी दल से परेशान अर्जेंटीना बाड़मेर-जैसलमेर के किसानों से बचाव के तरीके सीखेगा। अर्जेंटीना से कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दल भारत पहुंचा है। यह दल पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर है। यह टीम राजस्व मंत्री हरीश चौधरी से टिड्डी नियंत्रण के लिए चलाए गए अभियान के बारे में जानकारी लेगा। उल्लेखनीय है कि बीते दो वर्ष लगातार बाड़मेर- जैसलमेर के किसानों के साथ मिलकर राजस्व मंत्री ने टिड्डी के खिलाफ़ जंग लड़ी और रात दिन टिड्डी रोकथाम को लेकर किसानों के देशी जुगाड़ से धोरों से टिड्डी का खात्मा किया। अब उस मॉडल को सीखने अर्जेंटीना का दल राजस्थान पहुंचा है।