6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तूफान का तांडव, उड़ गई आशियानों की छतें, पेड़ गिरे

-शहर सहित जिले भर में कई जगह नुकसान-कच्चे की घरों की सीमेंट की छतें उड़ गई

less than 1 minute read
Google source verification
तूफान का तांडव, उड़ गई आशियानों की छतें, पेड़ गिरे

तूफान का तांडव, उड़ गई आशियानों की छतें, पेड़ गिरे

बाड़मेर. बाड़मेर जिले में बुधवार रात को आए तूफान और बारिश से कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई कच्चे घरों की सीमेंट की छतें उड़ गई। वहीं झोंपे और कच्चे मकान की दीवारें धराशायी हो गई।
अचानक चली तूफानी हवाओं के आगे पेड़ पौधे धराशाही होते दिखे। बाड़मेर शहर में कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरे गए। वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। कई जगह कच्चे आशियानों को तूफान उड़ा ले गया। वहीं कई घरों में बिजली के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।
उड़ गई आशियाने की छत
शहर के शिवकर रोड स्थित विरात्रा कॉलोनी में तीन घरों की कच्ची छतें तूफान में उड़ गई। कोरोना के कारण पहले से रोजगार नहीं मिलने से आहत लोगों के सिर की छत की उडऩे से मुश्किलें बढ़ गई। वहीं कच्ची बस्तियों में झोंपे बनाकर रहने वालों के आशियानों को तूफान ने पूरी तरह से बिखेर दिया।
इधर लू की चेतावनी
तेज धूप के बीच अब उमस पसीने छुड़ा रही है। गर्मी के तेवर चढऩे की आशंका के बीच मई महीने के आखिरी में लू की चेतावनी जारी की है। थार में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम में बदलाव के संकेत भी विभाग ने दिए हैं, लेकिन इस दौरान गर्मी कम नहीं होगी। हालांकि गुरुवार से ही आसमान में बादलों की आवाजाही की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज उमस का वातावरण बना रहेगा। ऐसे में तापमान और अधिक बढ़ सकता है।
हीट वेेव की चेतावनी
मौसम विभाग ने 31 मई व 1 जून के लिए बाड़मेर में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। वहीं अधिकतम तामपान 45 डिग्री तक जाने की आश्ंाका है। इस दौरान बचाव के उपाय करने की भी सलाह दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग