
Bhagawan Mahavir Birth Anniversary of Kalyanak Mahotsav
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज
बाड़मेर पत्रिका
श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक ओसवाल श्री संघ के तत्वाधान में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी के 2618वें जन्म कल्याणक महोत्सव के पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। महोत्सव समिति संयोजक प्रकाश वडेरा ने बताया कि मुनि कमलप्रभसागर की निश्रा में महावीर सर्कल स्थित महावीर जिनालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। सहसंयोजक मुकेश जैन ने बताया कि इसके बाद राजकीय चिकित्सालय में 58 बैबी किट वितरित किए गए। दोपहर 12 बजे श्री जैन सोशियल ग्रुप के तत्वाधान में जैन प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम रूचिका सिंघवी , द्वितीय ऊषा हंसराज व तृतीय मनीषा छाजेड़ रही। शाम को आराधना भवन में खरतरगच्छ महिला महिला परिषद की ओर से गहुली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सरिता जैन के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम रुचिका लूणिया, द्वितीय नीलम लूणिया तथा तृतीय पूजा संखलेचा रही। निर्णायक मंजू, भावना व उदय रहे। इसी तरह चिंतामणि समर्पित ग्रुप की ओर सें जैन न्याति नोहरे में म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । राित्र में गोलेच्छा ग्राउण्ड में भजन संध्या का आयोजन हुआ।
आज होंगे ये कार्यक्रम
प्रचारक संयोजक पवन संखलेचा नमन ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8 बजे सुमेर गौशाला में जीव दया कार्यक्रम, दोपहर 8.30 बजे राजकीय अस्पताल में फ ल वितरण 3 बजे सामूहिक सामायिक व शाम 5 बजे शिवाजी ग्रुप के संयोजन से वाहन रैली का आयोजन होगा।
Published on:
16 Apr 2019 01:47 pm
