
barmer accident
बाड़मेर ।
राजस्थान के बाड़मेर जिले के छोटे से गाँव में शादी समारोह से लौट रहे लोगो के अचानक पिकअप पलटने से भयानक एक्सिडेंट हो गया। हादसे में 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए।
शहर से करीब 30 किमी दूर भाण्डखा-थुम्बली मार्ग पर मंगलवार को तेजगति पिकअप गोलाई पर अंसतुलित होकर पलट गई। हादसे में दो जनों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक गंभीर घायल को जोधपुर रैफर कर दिया। सभी लोग थुम्बली सरहद में स्थित रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
ग्रामीण थानाधिकारी किशनसिंह चारण ने बताया कि भाण्डखा-थुम्बली मार्ग पर शादी समारोह से लौट रही पिकअप तेजगति के कारण मोड़ पर पलट गई। हादसे में भाण्डखा निवासी हारुनखान (24) पुत्र हासमखान, कायम की बस्ती नागड़दा निवासी मुख्तियारखान (25) पुत्र गफूर खान की मौत हो गई। दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। गंभीर घायल लूणाखान (14) पुत्र हकीम खान को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया। अन्य घायलों का राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द कर दिया। शादी समारोह से लौट रहे थे भाण्डखा के आस-पास रहने वाले सभी लोग पिकअप में अपने रिश्तेदार के यहां थुम्बली में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
पिकअप पलटी, बिखर गए लोग
घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थुम्बली के पास तेज स्पीड से पिकअप लहराती हुई मोड़ पर अचानक पलट गई। पिकअप की गति इतनी तेज थी कि पलटने पर गाड़ी में सवार लोग सड़क पर बिखर गए और वाहन के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मची अफरा-तफरी हादसे के सूचना मिलने पर तत्काल परिजन राजकीय अस्पताल पहुंचे।
Published on:
26 Jun 2018 09:18 pm
