16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बायपास का अधूरा निर्माण बना जी का जंजाल, लोग परेशान

- रात्रि में होते हादसे, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

2 min read
Google source verification
बायपास का अधूरा निर्माण बना जी का जंजाल, लोग परेशान

बायपास का अधूरा निर्माण बना जी का जंजाल, लोग परेशान


बालोतरा.

नगर के एकमात्र बायपास का अधूरा निर्माण शहर, क्षेत्रवासियों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। एक तरफ की सड़क बन गई और दूसरी तरफ कार्य आरम्भ होने का इंतजार है। इसके चलते रात्रि में दुर्घटनाएं हो रही हैं। परेशान लोग नगर परिषद प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन परिषद प्रशासन कार्य पूरा करवाने के प्रति गंभीर नहीं है। इसके चलते लोगों की परेशानी खत्म नहीं हो रही।
एक दशक पहले नगर परिषद ने शहर के भीतरी सड़क पर यातायात के अधिक दबाब को देखते हुए छतरियों का मोर्चा से रेलवे तीसरी फाटक तक बायपास का निर्माण करवाया था। इससे अगले कई वर्षों तक शहर व क्षेत्रवासियों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिली, लेकिन इसके बाद बायपास टूट गया। उखड़-खाबड़ सड़क को लेकर लोगों की परेशानी फिर से बढ़ी तो शहरवासियों व वाहन चालकों की मांग, विरोध प्रदर्शन पर नगर परिषद ने दुबारा इसका निर्माण करवाया। कुछ समय बाद ही शहर में सीवरेज कार्य को लेकर सड़क की खुदाई करने के बाद मरम्मत नहीं करने पर यह मार्ग बदहाल हो गया है।

अधूरा कार्य, हजारों परेशान- बायपास के दूसरी बार निर्माण के बाद इसके खस्ताहाल होने पर नगर परिषद ने तीसरी बार इसके निर्माण का निर्णय लिया। रेलवे तीसरी फाटक से वृंदावन बगेची तक सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति जारी की गई। इसमें सड़क के एक तरफ के भाग का पूरा निर्माण कर दिया और दूसरे भाग में अग्रसेन भवन तक निर्माण करवाया गया। अग्रसेन भवन से वृंदावन बगेची तक कार्य नहीं करने पर सड़क के एक भाग के ऊंचे व दूसरे के नीचे होने पर आवागमन में हर दिन हजारों जने परेशानी उठाते हैं।

औद्योगिक नगरी से जुड़ा मार्ग- यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस पर सुबह से देर रात तक बड़ी संख्या में पानी से भरे टैंकर गुजरते हैं। मार्ग पर कई रिसोर्ट, समाज भवन होने पर मार्ग व्यस्त रहता है। इसके अलावा बालोतरा-जसोल के लिए आवागमन करने को लेकर क्षेत्र के लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में अधूरे निर्माण से शहर,क्षेत्रवासियों को हर दिन परेशानी हो रही है।
अधूरे निर्माण से परेशानी - शहर के मुख्य मार्गों में से बायपास एक है। इसके अधूरे निर्माण पर बहुत परेशान है। हर दिन हादसे घटित होते-होते बचते हैं। नगर परिषद शीघ्र निर्माण करवाएं। - पृथ्वीराज आजाद

नगरपरिषद प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान- बायपास का अधूरा निर्माण जी का जंजाल बन गया है। मार्ग पर कई रिसोर्ट, सामाजिक भवन है। जहां वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। नगरपरिषद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। - जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित