
बहु घर में स्वर्ग लाने का प्रयास करें : मुनि
बालोतरा. नगर के न्यू तेरापंथ भवन में मुनि दर्शन कुमार, मुनि स्वस्तिक कुमार, मुनि सुपाश्र्व कुमार के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा की ओर से कनेक्शन विद रिलेशन सास व बहू कार्य शाला हुई।
मंत्री रानी बाफना ने बताया कि नमस्कार महा मंत्र से शुरु आत की गई। महिला मंडल ने प्रेरणा गीत की प्रस्तुती दी। अध्यक्ष अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल ने स्वागत किया। मुनि स्वस्तिक कुमार ने कहा कि हमें जरूरत है सबसे पहले जुड़ाव की। जुड़ाव होता है, तब कनेक्शन बैठता है। नए पौधे को यदि फल वान करना है, तो समय-समय पर उसकी देख रेख करें। सास बहू हो या और कोई रिश्ता। उसमें जुड़ाव बनाने के लिए सर्व प्रथम उसमें जरूरत है आपसी सामंजस्य बिठाने की। उसमें समय लगता है। इसके लिए सबसे पहले प्यार से व्यवहार करें। यह प्रयास करें कि स्वर्ग को घर के अंदर ला सके। आचार्य महाप्रज्ञ ने कहा था कि लोक सुधरने पर परलोक अपने आप सुधरेगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष निर्मला संकलेचा, उर्मिला सालेचा, सह मंत्री संगीता देवी बोथरा, प्रचार मंत्री संतोष वेद मेहता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
लोगों में धर्म के प्रति अच्छी भावना
बालोतरा. नगर में मुनि दर्शन कुमार, मुनि स्वस्ति ककुमार, मुनि सुपाश्र्वकुमार का चार्तुमास सम्पन्न होने पर मंगल भावना समारोह हुआ। उन्होंने कहा चार्तुमास में श्रावक- श्राविकाओं ने उत्साह से भाग लिया। जप-तप व भक्ति की। यह आध्यात्मिक धरती है। मुनि स्वस्तिककुमार बालोतरा की धरती उर्वरा है। यहां के लोगों मे धर्म के प्रति अच्छी भावना है। मुनि सुपाश्र्वकुमार, मुनि स्वस्तिककुमार ने कहा कि मोक्ष मार्ग का एक पड़ाव तप है। सदैव धर्म के मार्ग का अनुसरण करें। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष शांतिलाल डागा, महेन्द वेद, तेयुप अध्यक्ष मनोज ओस्तवाल मंत्री रोशन वागरेचा, महिलामण्डल अध्यक्ष अयोध्यादेवी, मंत्री रानी बाफना, अणुव्रत समिति अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा आदि मौजूद थे। संचालन कोषाध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा ने किया।
Published on:
24 Nov 2018 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
