6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद सोनाराम बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी घोषित

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
BJP candidate from Sonaram Barmer declared

BJP candidate from Sonaram Barmer declared

सांसद सोनाराम बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी घोषित
पचपदरा, गुड़ामालानी, बायतु व सिवाना से वर्तमान विधायकों को ही मिला टिकट

बाड़मेर . विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची रविवार को घोषित हुई। बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी को टिकट दिया गया है। यहां यूआईटी की चेयरपर्सन डा. प्रियंका चौधरी ने यहां से पिछला चुनाव लड़ा था, उनको इस बार टिकट नहीं मिला।
पचपदरा, गुड़ामालानी, बायतु और सिवाना से भाजपा ने वही चेहरे मैदान में उतारे हैं। रात को टिकट मिलने के बाद कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जश्न मनाया। गुड़ामालानी प्रत्याशी घोषित होने के वक्त लादूराम विश्नोई सोमे की ढाणी में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे और उन्होंने उनके साथ ही टिकट मिलने की खुशी को साझा किया। पचपदरा प्रत्याशी अमराराम चौधरी अपने निवास पर परिवार के साथ थे। टिकट मिलते ही कार्यकर्ता पहुंचे जिनके साथ मिठाई खाई व बधाई स्वीकार की। बाड़मेर के प्रत्याशी सोनाराम चौधरी जोधपुर में अपने आवास पर थे। उनके समर्थकों ने यहां आवास पर जश्न मनाया। बायतु प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने समदड़ी रोड़ बालोतरा स्थित आवास पर समर्थकों के साथ खुशी साझा की। सिवाना में प्रत्याशी हमीरसिंह पहले घर थे, जहां से कार्यालय पहुंचकर खुशी जताई।
यह रोचक : एक किमी दूरी पर दो टिकट की खुशी- एक अजब संयोग बालोतरा में हुआ। यहां पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी का मकान समदड़ी रोड़ पर है और आगे एक किलोमीटर पर इसी रोड़ पर बायतु विधायक कैलाश चौधरी का आवास है। एेसे में एक ही रोड़ पर भाजपा के दो प्रत्याशियों के घर जश्न मनाया गया।
बुजुर्गों पर भरोसा- अमराराम चौधरी 75, लादूराम विश्नोई 75 और कर्नल सोनाराम चौधरी 73 वर्ष के हैं।
कर्नल फिर विधानसभा लड़ेंगे : कर्नल सोनाराम चौधरी पहले तीन बार सांसद रहे। फिर बायतू से विधायक बने। दूसरी बार बायतू से विधानसभा का चुनाव हारे। फिर दल बदला और भाजपा से 2014 में सांसद बने। अब फिर बाड़मेर विधानसभा के प्रत्याशी बने हैं।