4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

”मेरा बूथ सबसे मजबूत – मेरा बूथ कमल का बूथ” कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों सम्मान

बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के सभी मण्डलों के बूथ अध्यक्षों का सोमवार को सम्मान समारोह सर्किट हाउस में आयोजित हुआ।
2 min read
Google source verification
 honor ceremony of Booth Presidents

bjp Organizing the honor ceremony of Booth Presidents

बाड़मेर. बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के सभी मण्डलों के बूथ अध्यक्षों का सोमवार को सम्मान समारोह सर्किट हाउस में आयोजित हुआ। मीडिया प्रमुख भैराराम देवासी ने बताया कि ''मेरा बूथ सबसे मजबूत मेरा बूथ कमल का बूथ'' कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों को भाजपा का दुपटा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी राज्य मंत्री व बाड़मेर विधानसभा बूथ निर्माण प्रभारी प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है । कार्यकर्ता पार्टी की रीड है। डॉ. प्रियंका चौधरी ने कार्यकर्ताओं को हर घर पहुंच योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने की बात कही। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने नई कमेटियो के सत्यापन व संगठनात्मक जानकारी दी। विधानसभा बूथ निर्माण सह प्रभारी रमेश सिह ईन्दा ने बूथ अध्यक्षों को सजग होकर व मतदाताओं से व्यक्तिगत मिलने की बात कही। कार्यक्रम में जिला मंत्री महावीर सिंह चूली, नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, दाऊलाल प्रजापत, सवाई राम गोदारा, गिरीराज जोशी, मोहनदान देथा, अमरसिंह भाटी आदि उपस्थित थे।

समय पर काम पूरा नहीं करने वाली फर्म पर लगाएं जुर्माना

-बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक
बाड़मेर. जिला मुख्यालय पर सोमवार को बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि जलदाय विभाग टयूबवैल एवं हैडपंप खुदाई का कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा नहीं करने वाली फर्मों पर जुमार्ना लगाएं। डिस्कॉम समस्त इलाकों में सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में खुले मैन ***** चिन्हित करने एवं अगले दो दिनों में ढक्कन लगाने के निर्देश दिए। समस्त स्थानों पर जलापूर्ति सुनिश्चित करने की बात भी कही। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को शहर में आपूर्ति होने वाली पानी की गुणवत्ता की जांच करने एवं नमूने लेने के निर्देश दिए। बैठक में यूआईटी सचिव चैनाराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल मंसूरिया आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग