4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएलओ मतदाताओं को मतदान के लिए करें जागरूक

प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
2 min read
Google source verification
बीएलओ मतदाताओं को मतदान के लिए करें जागरूक

बीएलओ मतदाताओं को मतदान के लिए करें जागरूक

सिवाना. कस्बे के पंचायत समिति सभागार में विधानसभा क्षेत्र के भाग 80 से 176, 204 से 222, 222 से 224 तक के बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। तहसीलदार शंकरलाल गर्ग ने कहा कि बीएलओ सभी मतदाताओं को जागरूक करें। मतदाता को मतदान करने जाते समय पहचान के लिए आइडी प्रूफ अनिवार्य रूप से लेकर आने के लिए कहें। स्वीप कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी सांवलराम प्रजापत ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान अकेली मतदान पर्ची मान्य नहीं है। इसके साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइवरिंग लाइसेंस, बैंक ,पोस्ट ऑफिस की पासबुक आदि एक आइडी प्रूफ अनिवार्य रूप से लेकर जाने को कहें। सहायक स्वीप कार्यक्रम प्रभारी कैलाशपुरी गोस्वामी ने इवीएम, वीवीपेट मशीनों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। दक्ष प्रशिक्षक वेलाराम प्रजापत, मदनलाल जांगिड़ ने इवीएम, वीवीपेट मशीनों की तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी दी।

बूथ लेवल अधिकारी ईमानदारी से कार्य करें

बालोतरा.
नगर के उपखंड सभागार में बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें मतदान केन्द्र संख्या 1 से 60 तक के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजर्स ने भाग लिया।इस दौरान बीएलओ को बताया कि चुनाव तारीख तक हर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। अधिकाधिक संख्या में मतदाता मतदान केन्द्र पर पहुंचे,यह सुनिश्चित किया जाए। बीएलओ को कार्य कर्तव्यनिष्ठा से करने की बात कही।

तहसीलदार नरेश सोनी ने बीएलओ को शांति पूर्ण चुनाव करवाने में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निदेर्शों की पूरी पालना करते हुए ईमानदारी से चुनाव कार्य करें। नायब तहसीलदार राकेश कुमार जैन ने बताया कि इस बार मतदाता पर्ची को चुनाव के पहचान दस्तावेजों की सूची से हटा दिया है, अब इसे केवल मतदाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए ही बांटी जा रही है। अधिकाधिक मतदाताओं को इसकी जानकारी दें। एसएलएमटी राजेश नामा, अरविंद जुगतावत, डीएलएमटी केसाराम माली, रामपाल राजपुरोहित, मुकेश सोनगरा, गणेशकुमार गोदारा, मुरली मनोहर महेश्वरी, दौलत सोनगरा, नारायणदत्त खत्री ने चुनाव संबध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग