एमएलपी कोर्स में है ये सब- कक्षा 6 से 10 तक के हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रत्येक अध्याय के लिए अलग-अलग कोर्स बनाया गया है, जो कि लगभग 1 घंटे की अवधि का है। कोर्स में ऑडियो और वीडियो कंटेंट उपलब्ध है। एक्सप्लेनेशन कंटेंट में अध्याय के पूरी विषय वस्तु को विस्तार से समझाया है। साथ ही अभ्यास कार्य के लिए कंटेंट उपलब्ध है, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न, वेरी शॉर्ट आंसर और शॉर्ट आंसर प्रकार के प्रश्न का समावेश किया है। विद्यार्थी परीक्षा से पहले कोर्स को पूरा कर अपने अधिगम स्तर को सुधार कर परीक्षा में अच्छा परिणाम प्राप्त कर सकता है। दीक्षा पोर्टल पर प्रत्येक विषय के कोर्स 30 अप्रेल 2024 तक उपलब्ध रहेंगे।