4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : मंदिर परिसर में संदिग्धावस्था में मिला बुजुर्ग का शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

- मजल गांव के आईमाता मंदिर में मिला शव
2 min read
Google source verification
body of elderly found in temple premises, family feared the murder

body of elderly found in temple premises, family feared the murder

समदड़ी. मजल गांव के पास स्थित आईमाता मन्दिर में एक बुजुर्ग का संदिग्ध हालात में शव मिला। बुजुर्ग मन्दिर में पूजा पाठ करता था। जो दो दिन से अपने घर नहीं लौटा था। कई बार वह मन्दिर में ही रूक जाता था। जब परिजन उसे ढूंढ़ते हुए मन्दिर पहुंचे, तब वह मन्दिर में संदिग्ध हालात में मृत मिला।

पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस उपअधीक्षक छ़ुगसिंह सोढ़ा, समदड़ी थानाधिकारी भुट्टाराम विश्नोई मय पुलिस जाब्ता के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समदड़ी अस्पताल लाया। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। मृतक के शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हत्या की आशंका को लेकर दी रिपोर्ट -

मृतक के भाई जालमसिंह पुत्र जोधसिंह निवासी मजल ने पुलिस को पेश रिर्पोट में बताया कि 23 मई को सुबह करीब 9 बजे उसका भाई पेपसिंह व नारायणसिंह दोनों गांव से दो किलोमीटर दूर आईमाता मन्दिर गए थे। नारायणसिंह दोपहर दो बजे वापस घर लौटा। पेपसिंह मन्दिर पर ठहर गया। पेपसिंह (55) मन्दिर में पूजा का काम करता है। जो कई बार मन्दिर पर ही ठहर जाता है।

दो दिन तक उसके घर नहीं लौटने पर 24 मई की शाम को नारायणसिंह उसे ढूंढ़ते हुए मन्दिर पहुंचा। तब पेपसिंह मन्दिर में मृत मिला। इसकी सूचना आसपास व घर वालों को देने पर वे भी मौके पर पहुंचे। रात्रि होने व मन्दिर में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं होने पर वे सामान्य मौत समझकर शव को घर ले गए। सुबह जब अन्तिम क्रिया को लेकर शव को जब नहलाया गया, तब शरीर पर जगह-जगह घावों के निशान देखने को मिले। इस पर उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर करते पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ की है।

मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर स्थिति होगी साफ -

मजल गांव के पास एक मन्दिर में पेपसिंह मजल का शव मिला। घटना स्थल का मौका देखने व प्रारम्भिक जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे हत्या की आशंका हो। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- छ़ुगसिंह सोढ़ा, सीओ बालोतरा

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग