4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालक की लापरवाही से पलटी बस, यात्रियों में मच गई चीख पुकार, कईयों की हालत नाजुक

चालक की लापरवाही से पलटी बस, यात्रियों में मच गई चीख पुकार, कई की हालत नाजुक
2 min read
Google source verification
accident

बाड़मेर।

बाड़मेर जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गय़ा। तेज रफ्तार बेकाबू निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।


चालक ने बस से खोया नियंत्रण

बाड़मेर जिले के हरसाणी फांटे के पास 1 एक निजी मिनी बस के पलटने से करीब 20 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मिनी बस बाड़मेर से हरसाणी की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों व स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस एवं अन्य निजी वाहनों से राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर ले जाया गया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में 4 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।

यात्रियों में मची चीख पुकार

बस चालक तेज रफ्तार बस को काबू में नहीं कर सका और बस से नियंत्रण खो दिया। इससे बस बेकाबू होकर पलट गई। चालक के हाथों से बस अनियंत्रित होते ही सवारियों में अफरा तफऱी मच गई। वहीं अचानक बस पलटी खा गई। बस में फंसे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घायलों को बचाने के लिए स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने बताया कि बस तेज गति से जा रही थी। इस दौरान सवारियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। कुछ समझ पाते तब तक यात्री हादसे का शिकार हो गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो सभी घायल बस में फंसे हुए थे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग