5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! पाक छाप रहा 2 हजार के नकली नोट

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
careful, Pakistan printed 2,000 fake notes

careful, Pakistan printed 2,000 fake notes

सावधान! पाक छाप रहा 2 हजार के नकली नोट

- मुनाबाव स्टेशन पर पाक यात्री के कब्जे से पकड़े नोट

- पहली बार मुनाबाव स्टेशन पर पकड़े नए नकली नोट

-आरोपी ने पूछताछ में बताया, पाक में आसानी से मिलती है भारतीय नकली मुद्रा

बाड़मेर पत्रिका
भारत-पाक के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस में यात्रा कर भारत पहुंचे एक पाक यात्री के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के दौरान शनिवार रात को भारतीय मुद्र्रा के नकली नोट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि पाक में आसानी से भारतीय मुद्रा के नकली नोट मिल जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि पाक भारतीय मुद्रा की हूबहू नकल करके जाली नोट तो नहीं छाप रहा है।

कस्टम विभाग के सह आयुक्त एमएल शैरा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान पाकिस्तान पासपोर्ट धारक राणसिंह के कब्जे से नए दो-दो हजार के भारतीय मुद्रा के 47 नकली नोट बरामद कर आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को संयुक्त पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी पाकिस्तान की मुद्रा देकर भारतीय मुद्रा के नकली नोट खरीद कर भारत रवाना हुआ था। यात्री फिलहाल गुजरात के मोरवी जा रहा था।

पहली बार पकड़े गए नकली नोट

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर नए नकली नोट पहली बार पकड़े गए हैं। हालांकि इससे पहले सोने के बिस्किट जरूर पकड़े गए हैं, जो थार एक्सप्रेस के यात्रियों से मिले थे। लेकिन नकली नोट पकडऩे का यह पहला मामला है।

सीबीआई या एनआइए करेगी जांच

सूत्रों के अनुसार यह मामला दोनों देशों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में मामले में कस्टम की जांच पूर्ण होने के बाद सीबीआई या एनआइए एजेंसी जांच करेगी। फिलहाल पूरे मामले में कस्टम विभाग के अधिकारी जांच- पड़ताल कर रहे हैं।
नकली नोटों की होगी फोरेंसिक जांच

अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन मुनाबाव पर जांच के दौरान थार एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे पाकिस्तानी पासपोर्ट धारक यात्री के कब्जे से नए दो-दो हजार के भारतीय मुद्रा के 47 नकली नोट बरामद किए हैं। कस्टम के अधिकारी पूछताछ के बाद नकली नोट की फोरेंसिक जांच करवाएंगे।