5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान, इन लुटेरी दुल्हनों से….शादी के नाम पर लूट……

- शादी रचाने के बाद धोखा दे रही है दुल्हनें- बाहरी प्रदेश में होते है ब्याह और लुट रहे परिवार
2 min read
Google source verification
Careful, robbed of these robbery brides in the name of marriage

Careful, robbed of these robbery brides in the name of marriage


बाड़मेर .
केस- 1
बाड़मेर शहर में एक युवक ने शादी रचाई। शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन भाग गई।। परिवार के लोगों ने उदयपुर के आदिवासी इलाकों से लाई युवती के बारे में पता किया तो उल्टे परिजनों ने यह कहना शुरूकर दिया कि नाबालिग थी, कैसे लेकर गए। हमारे घर नहीं लौटी। बुरे फंसे परिवारजनों ने इसका जिक्र ही बंद कर दिया।
केस-2
चौहटन क्षेत्र के एक युवक की शादी हुबली में 3 लाख रुपए देकर करवाई गई। तीन महीने तक दुल्हन परिजनों के साथ हिलमिलकर रही और विश्वास बढ़ाया। तीन माह बाद रफ्फूचक्कर हो गई। घर का गहना भी लेकर गई। परिजन समाज-बिरादरी की शर्म में कुछ नहीं बोले और लुटने के बाद पुलिस के पास भी नहीं गए।
केस-3
बालोतरा शहर में एक अधेड़ की शादी दक्षिण भारत में करवाने के बाद दुल्हन को घर लाए। दुल्हन एक साल तक परिवार के साथ रही। इसके बाद परिजनों ने उस पर ध्यान देना बंद कर दिया। परिजनों को एक दिन कहा कि मुझे पीहर जाना है। दूल्हा साथ गया लेकिन अपना क्षेत्र आते ही वहां से भाग गई। दूल्हे को धमकाया अलग से कि यहां से चुपचाप निकल जाए। दूल्हा लौट आया और रुपए लुट गए।
कुंआरों की शादी नहीं होने पर वे रुपए देकर बाहर से दुल्हनें लाने लगे है लेकिन ये दुल्हनें घर बसाने की बजाय उजाड़ रही है। शादी पर खर्च किया डेढ़ दो लाख रुपया ही नहीं घर का सामान लेकर भी भाग जाती है। लुटे लुटाए दूल्हों की हालत यह है कि पुलिस को भी खबर करे तो कैसे? पुलिस भी उल्टा सवाल करती है कि नाबालिग थी या कहां से भगाकर लाए थे? ऐसे में समाज में इज्जत जाने के डर से लुुटे दूल्हें मुंह लटकाएं फिर से कुंआरेपन की जिंदगी गुजारने को मजबूर है।
लड़कियों की कमी कई समाज में बढऩे लगी है। ऐसे में दुल्हन मिलना मुश्किल होने पर 30 से 40 साल की उम्र के लोग अब उत्तरप्रदेश, बिहार, उड़ीसा, कर्नाटका व दक्षिण भारत में शादी कर रहे है। ये शादियां बिचौलियों के जरिए करवाई जा रही है जिसमें डेढ़ से दो लाख रुपए देने पर दुल्हन से फेरे होते है लेकिन इन मामलों में ठगी इतनी बढ़ गई है कि दुल्हन लुटेरी होने लगी है।

रातों रात हो रही गायब

बाड़मेर में एक दर्जन से ज्यादा मामले पिछले बारह महीने में सामने आए है जिसमें दुल्हन शादी के कुछ समय बाद ही भाग चली। परिवार के लोग इसके बाद पुलिस और बिचौलियों से संपर्क करते रहे लेकिन वे कोई जवाब देने की स्थिति में नहींं है। यही कहकर पल्ला झाड़ रहे है कि ध्यान रखना चाहिए था, चौकसी नहीं रखे तो ऐसे मामले होते है।

पुंलिस मामले दर्ज कर इतिश्री

कुछ मामले पुलिस के पास जाने के बावजूद पुलिस भी मामले दर्ज कर इतिश्री कर रही है। बिचौलियों का नेटवर्क स्थानीय स्तर का ही है जो एक शादी के लाख रुपए तक वसूल रहे है। अब तक एक भी बिचौलिये पर पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही नहीं की है।

संबंधित थाने में जानकारी दी जाए

बाहर से दुल्हन लाकर शादी करने वाले एक तो उम्र का ध्यान रखें कि लड़की नाबालिग नहीं हों। इसके बाद संबंधित थाने में इसकी रिपोर्ट देनी चाहिए कि उन्होंने शादी की है और दुल्हन का पता भी दिया जाए। इससे किसी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस इस बारे में कार्यवाही कर सकती है।- एडवोकेट स्वरूपसिंह राठौड़