5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामनवमी महोत्सव 14 को, शहर में निकलेगी शोभायात्रा, तैयारियां प्रारंभ

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Ramnavmi

Ramnavmi

रामनवमी महोत्सव 14 को, शहर में निकलेगी शोभायात्रा, तैयारियां प्रारंभ

बाड़मेर
जिले भर में 14 अप्रेल को भगवान राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रामनवमी को लेकर विश्व हिंदू परिषद से संबद्ध रामनवमी महोत्सव समिति की बैठक रविवार रात स्थानीय परमानंद आश्रम में विहिप जिलाध्यक्ष छत्तुमल तनसुखानी की अध्यक्षता में हुई। महोत्सव समिति मंत्री चेलाराम सिंधी ने बताया कि रामनवमी पर सुबह 9 बजे स्थानीय हाई स्कूल मैदान से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें शहर से विभिन्न समाजों, संस्थाओं एवं संगठनों की 40 से अधिक झांकियां सम्मिलित होंगी। शोभायात्रा में कलश धारण किए मातृशक्ति एवं रामजी का रथ विशेष आकर्षण के केंद्र रहेंगे।

शोभायात्रा प्रमुख जगदीश खत्री ने बताया कि हिंदू नववर्ष से ही कार्यकर्ता शोभायात्रा के मार्ग को भगवामय बनाने में जुट जाएंगे। हाई स्कूल से प्रारंभ होकर शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए 12 बजे सदर बाजार स्थित वीर बालाजी हनुमान मंदिर पहुंचेगी। जहां राम जन्मोत्सव का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ झांकियां होगी पुरस्कृत
शोभायात्रा में सम्मिलित होने वाली झांकियों में से सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में विहिप के जिला मंत्री स्वरूपसिंह भदरू, बजरंग दल के जिला संयोजक जसवंतसिंह योद्धा, राष्ट्रीय बजरंग दल के सुखदेव सोनी, सवाई कुमावत, मुकेश सोलंकी, भूरचंद जांगिड़, गोपालसिंह वीदावत, दीपक सैन, किशोर भार्गव आदि मौजूद रहे।