बाड़मेर. चौहटन के विधायक तरूणराय कागा ने शनिवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कागा की टिकट काट दी गई थी और बाहरी प्रत्याशी आदूराम मेघवाल को टिकट दिया गया है। इससे नाराज चल रहे कागा ने न केवल भाजपा छोड़ी है सक्रिय राजनीति से भी संन्यास की घोषणा कर दी। कागा ने समर्थकों के बीच यह निर्णय लिया और उन्होंने नारे लगाए कमल का फूल हमाारी भूल।