5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक बोर्डर से सटे गांवों में आग लगने पर बुझाती है नगर परिषद की दमकल

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
City council blasts fire on fire in villages adjacent to Pak Border

City council blasts fire on fire in villages adjacent to Pak Border

पाक बोर्डर से सटे गांवों में आग लगने पर बुझाती है नगर परिषद की दमकल

4 दमकलों के भरोसे आधा जिला, 100-150 किलोमीटर दूर आग बुझाने जाती है दमकल
दमकल पहुंचने तक सब हो जाता है खाक, ब्लॉक मुख्यालय पर दमकल का अभाव

बाड़मेर पत्रिका
पाकिस्तान बोर्डर से सटे गांवों से लेकर जैसलमेर, सांचोर व जालोर बोर्डर तक सटे गांवों में आग लगने पर जिला मुख्यालय से नगर परिषद की दमकल को जाकर आग पर काबू पाना होता है। ऐसे में कई बार दमकल के देरी से पहुंचने पर जानमाल की हानि होती है साथ ही कार्मिकों को जन आक्रोश का सामना करना पड़ता है। ब्लॉक मुख्यालयों पर दमकल की सुविधा नहीं होने के कारण अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। पिछले दो वर्षों का आंकडा देखा जाए तो शहरी क्षेत्र में 193 स्थानों पर आग लगी तो ग्रामीण क्षेत्रों में 159 स्थानों पर आग लगी।

100 से 150 किलोमीटर दूर जाती है दमकल

बाड़मेर शहर के अलावा चौहटन, धोरीमन्ना, शिव, रामसर, बायतु, गुडामालानी, गडरारोड, गिडा, सेडवा सहित कई स्थानों पर आग लगने पर नगर परिषद की दमकल को जाना पड़ता है। दमकल पाकिस्तान बोर्डर से सटे गांवों के साथ जैसलमेर, जालोर, सांचोर के बोर्डर तक पहुंच कर आग बुझाती है।

समस्या यह भी गंभीर
ग्रामीण क्षेत्रों में धोरों पर बसी ढाणियों व बिना सड़क मार्ग पर आए गांवों में आग लगने पर दमकल मौके पर पहुंच नहीं पाती। दमकल में फोर वाई फोर गैर की सुविधा नहीं होने के कारण रेत में नहीं चल पाती। ऐसे में मौका स्थल पर पहुंचने के बाद भी कई मर्तफा काम में नहीं आती।

यह स्थिती है दमकलों की

फायर स्टेशन में 7 दकमल है जिसमें से 2 तो पहले ही नकारा है। 4 दकमल का उपयोग हो रहा है। एक अन्य दमकल खराब होने के कारण गैरेज में रिपेयर के लिए दी हुई है। ऐसे में 4 दमकलों के भरोसे आधा जिला है।

दो वर्षों में 350 स्थानों पर लगी आग

फायर स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017-18 में शहरी क्षेत्र में 70 व ग्रामीण में 84 स्थानों पर आग लगी। इसी प्रकार वर्ष 2018-19 में शहरी क्षेत्र में 123 व ग्रामीण में 75 स्थानों पर आग लगी। ऐसे में 2 वर्षों में 350 स्थानों पर आग की घटनाएं हुई। ऐसे में नगर परिषद की दमकल ने आग पर काबू पाया।

ब्लॉक मुख्यालयों पर दमकल का अभाव
जिला मुख्यालय पर दमकल की सुविधा तो उपलब्ध है लेकिन ब्लॉक मुख्यालयों पर दमकल की सुविधा नहीं होने के कारण आग लगने पर अधिक नुकसान होता है। जिला मुख्यालय से दमकल के रवाना होने से आग के स्थान तक पहुंचने में समय अधिक लगता है। इसको लेकर पूर्व में कई बार मांग की गई। लेकिन सरकार की ओर से सुविधा नहीं हो पाई। जबकि गर्मी के मौसम में आग की घटनाएं अधिक होती है।

दमकल भेजते है
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में आग की सुचना मिलने पर नगर परिषद की दमकल को मौके पर भेजते है। दूरी अधिक होने के कारण समस्या रहती है।

ओमप्रकाश गोंसाई फायर स्टेशन प्रभारी बाड़मेर