5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM गहलोत बोले, मानवेन्द्र सिंह को राहुल गांधी ने सोच समझकर दिया है टिकट, पूर्व CM राजे ने जसवंत सिंह से निकाली ‘दुश्मनी’

CM गहलोत बोले, मानवेन्द्र सिंह को राहुल गांधी ने सोच समझकर दिया है टिकट, पूर्व CM राजे ने जसवंत सिंह से निकाली 'दुश्मनी'
2 min read
Google source verification
gehlot

gehlot

बाड़मेर।

लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) को लेकर प्रदेश में चल रहे प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत बाड़मेर पहुंचे। इस दौरान गहलोत ने यहां चुनावी सभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने चुनावी सभा में कहा कि मोदी सरकार में राज्य से पांच मंत्री बनाए, पांचों की हालत खराब है जो जनता से वादे किए उसको पूरा नहीं कर पाए। अब ये घर के रहे है न घाट के।

साथ ही उन्होंने तंज कसा कि चार बार जीते वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के पुत्र दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh) को मंत्री नहीं बनाया गया, क्यों नहीं बनाया ये मोदी जाने। गहलोत ने कहा कि मोदी मन की बात थोपते हैं और राहुल ने मन की बात सुनकर कांग्रेस का घोषणा पत्र बनाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर टिप्पणी करते हुए गहलोत ने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर में पिछले चुनावों में उन्होंने देश के वित्त, विदेश और रक्षा मंत्री रहे जसवंत सिंह का टिकट कटवाया, इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी फोन करके कहा कि जसवंत सिंह को हराओ। उन्होंने जसवंत सिंह से दुश्मनी निकाली। एेसी राजनीति कांग्रेस में नहीं है। मानवेन्द्र सिंह (Manvendra Singh) को राहुल गांधी ( Congress President Rahul Gandhi ) ने सोच समझकर कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ( sonaram choudhary ) पर तंज कसते हुए कहा कि उनको पहली बार सांसद का टिकट मैने ही दिलवाया था। उन्होंने मेरे से बड़ा प्रेम रखा। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें भाजपा से टिकट दिलवाया। CM व्यंग्यात्मक अंदाज में बोले कि 'कर्नल तो कर्नल है'। हर बात मुंह पर कहते है, काफी मजबूत भी है, फिर पांच साल में ही मुख्यमंत्री का मन उनसे कैसे भर गया जो उनका टिकट काट दिया गया। कर्नल का काटकर जिसको दिया है,उसके बारे में सब जानते है।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Deputy CM Sachin Pilot ) ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है करके दिखाती है। किसानों की कर्ज माफी, मनरेगा और अन्य योजनाओं के उदाहरण दिए। पांच साल में केन्द्र सरकार फेल रही है। सचिन ने कहा कि सरकार किसी की भी हों देश पर जो भी गलत दृष्टि डाले उसको सबक सिखाया जाएगा, सैनिकों पर राजनीति न करें। इस दौरान महासचिव अविनाश पाण्डे, सचिव विवेक बंसल, राज्य के मंत्री हरीश चौधरी, बीडी कल्ला, रघु शर्मा,सालेह मोहम्मद उपस्थित रहे।