10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थार में इस कदर सर्दी और कोहरे ने ढाया कहर ,जानिए पूरी खबर

- सर्दी पकड़ रही जोर - दिन में भी हैड लाइट्स जला कर चले वाहन

2 min read
Google source verification
Cold and fog,Thar

Cold and fog wreck hail in Thar

बालोतरा. सर्दी अपने परवान पर है। हर दिन सर्दी का असर बढ़ने लगा है तो सुबह-सुबह कोहरा भी छाया रहता है। वहीँ इस बीच कभी कभी दोपहर में निकलने वाली हल्की धूप लोगों को बहुत राहत पहुंचती है। क्षेत्र में इन दिनों सर्दी का असर बढ़ गया है। दिनभर सर्द हवा चलने के साथ अलसुबह कोहरा छाया रहने से चंद मीटर की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आता। सूर्यदेव भी देर से दर्शन दे रहे हैं। ठण्ड के चलते लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। वहीं, सुबह-सुबह वाहन चालकों को हैड लाइट्स जला कर वाहन चलाने पड़े। मौसम में नमी पर मंगलवार सुबह शहर व क्षेत्र में कोहरा छाया। इससे घरों में दिन की शुरूआत देरी से हुई।सुबह नौ बजे धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की।

सिवाना. सर्दी के मौसम में छाने वाला कोहरा बहुत ही परेशानी कड़ी कर रहा है। कोहरे की वजह से आवागमन भी बाधित होता है वहीँ सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती और हादसे की आशंका बनी रहती है। कस्बे व क्षेत्र में मंगलवार को घना कोहरा छाया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। इस पर इन्हें दिन में भी वाहन की हैडलाइट्स जलानी पड़ी। सर्द हवाओं पर लोग घरों में ही दुबके रहे। सुबह नौ बजे बाद निकली धूप पर लोग घरों से बाहर निकले।

कल्याणपुर पत्रिका. कोहरे के चलते मंगलवार सुबह पचास मीटर दूरी से कुछ दिखाई नहीं देने पर वाहन चालक हैड लाइट लगाकर धीमी गति से गुजरे। लोगों ने अलाव जगाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश की। सुबह 9 बजे बाद धूप निकलने पर छंटे कोहरे पर लोगों ने राहत की संास ली।
पाटोदी.

कस्बे व क्षेत्र में मंगलवार को घना कोहरा छाया। वाहनों की हैड लाइट लगा कर धीमी गति से वाहन चालक गुजरे। वहीं लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश की। नौ बजे बाद निकली धूप से छंटे कोहरे पर लोगों ने राहत महसूस की।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग