5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामूहिक श्रमदान से निखर उठा बोहरासर का तालाब

सामूहिक श्रमदान से निखर उठा बोहरासर का तालाब
2 min read
Google source verification
सामूहिक श्रमदान से निखर उठा बोहरासर का तालाब

सामूहिक श्रमदान से निखर उठा बोहरासर का तालाब

शिव . मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को बोहरासर गांवई नाडी में आयोजित जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम में जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डॉ.गगनदीप सिंगला समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की। गुरुवार को बोहरासर गांवई नाडी में आयोजित जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम में जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डॉ.गगनदीप सिंगला समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की।

उनके अलावा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम एल नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ पी विश्नोई, उपखंड अधिकारी चन्द्रभानसिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, तहसीलदार शैतानसिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी चांगदेव सोपान कामठे, सरपंच हुकमीचंद सैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कार्मिकों, पुलिस जवानों, ग्रामीणों ने शिरकत की। नकाते ने ग्रामीणों से बारिश के पानी का अधिकाधिक संग्रहण करने एवं जल स्रोंतों की नियमित सार संभाल करने का अनुरोध किया। कलक्टर ने यहां परम्परागत जल स्रोत कुएं, बावड़ी व टांकों का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने पेयजल सहित विभिन्न समस्याएं बताई, जिसके समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। नकाते ने ग्रामीणों से बारिश के पानी का अधिकाधिक संग्रहण करने एवं जल स्रोंतों की नियमित सार संभाल करने का अनुरोध किया।


निम्बली नाडी पर बहाई श्रम की बूंदें

सिणधरी. मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन के तृतीय चरण में गुरुवार को उपखंड स्तरीय सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मोतीसरा की निम्बलीनाडी पर तहसीलदार अरुण कुमार त्रिवेदी, विकास अधिकारी हीराराम कलबी, रेंजर गेमराराम आदि ने श्रम की बूंदें बहाई। निम्बली नाड़ी के भराव क्षेत्र एवं आगोर में मानव शृंखला बनाकर मिट्टी की खुदाई की एवं झाडिय़ों को हटाकर साफ -सफाई की। जेसीबी मशीनों एवं ट्रैक्टरों से कचरा हटाकर आमजन ने श्रमदान में सहयोग दिया।अधिकारियों ने परम्परागत जल स्रोतों के संरक्षण की बात कही।

संभागीय टीम ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की संभाग स्तरीय टीम ने निम्बली नाडी में हो रहे श्रमदान कार्य का निरीक्षण कर किया। पीएचइडी जोधपुर अधिशासी अधिकारी गोरधनसिंह एवं केसी सिंगारिया ने कार्य को देखा।