
Concrete on Bhayavavas Road: awaiting repairs, fear of unhygienic life
भांडियावास रोड पर बिखरी कंक्रीट : मरम्मत का इंतजार, अनहोनी का रहता डर
बालोतरा . नगर की भाण्डियावास रोड बदहाल है। सड़क उखडऩे व इस पर बिखरी कंक्रीट से आवागमन में लोगों को परेशानी होती है। परेशान रहवासी एक बार नहीं कई मर्तबा नगर परिषद को समस्या से अवगत करवा मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं हो रहा।
नगर के शिव चौराहा से गांव भाण्डियावा तक की सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। करीब चार किलोमीटर दूरी की यह रोड आगे जाकर जोधपुर सड़क से जुड़ती है। जोधपुर रोड से जुड़ी होने व कम दूरी पर पूर्व में बड़ी संख्या में लोग इसकी का उपयोग करते थे। क्योंकि पचपदरा होकर जोधपुर जाने में अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। वर्तमान में यहां गड्ढे नजर आ रहे हैं। जगह-जगह कंक्रीट बिखरी हुई है। इस रोड पर शहर का एकमात्र राजकीय उच्च माध्यमिक छात्र है। इसमें करीब 1500 छात्र पढ़ते हैं। इन्हें आवागमन को लेकर हर दिन परेशानी उठानी पड़ती है। कंक्रीट से वाहन फिसलने पर चालक व सवार चोटिल होते है। इस पर परेशान रहवासी कई बार नगर परिषद को समस्या से अवगत करवा सड़क मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन परिषद अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं सड़क के आसपास कच्ची भील बस्ती व अन्य कॉलनियों के बाशिंदे भी परेशानी से रू-ब-रू हो रहे हैं।
गड्ढे ज्यादा, सड़क का नामोनिशान ही मिटा
&भाण्डियावास सड़क का नामोनिशान ही मिट गया है। जगह-जगह गड्ढे होने के साथ बिखरी कंक्रीट पर आवागमन मुश्किल हो गया है। शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हो रही। - रमेश लुहार
कंक्रीट से रपटते वाहन
&भाण्डियावास रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। बड़ी मात्रा में बिखरी कंक्रीट से वाहन रपटते हैं। इससे चालक, सवार चोटिल होते हैं। नगर परिषद से कई बार मरम्मत करवाने की मांग की, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा।
- केशाराम भील
ये भी पढे...
मार्च में कोहरा, फिर लौटी सर्दी
बाड़मेर . पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते थार में सर्दी का असर फिर बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के चलते गर्मी की दस्तक हो गई थी लेकिन रात को चली ठंडी हवा के बाद सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। आम तौर पर मार्च में कोहरे का असर नहीं होता है।
लम्बे समय बाद थार को सर्दी से राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से काफूर हो गई है। दिन में धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिली। धूप के कारण दिन के तापमान में कोई गिरावट नहीं आई। लेकिन न्यूनतम तापमान 12.6 रहा, रविवार के मुकाबले दो डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
फिर पहनने पड़े स्वेटर-जैकेट : मौसम में आए बदलाव के बाद कुछ दिनों से गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हो रही थी। लेकिन सोमवार को कोहरा छाने और सर्द हवा के चलते लोग स्वेटर और जैकेट में नजर आए। दिन में धूप की राहत के बाद शाम को फिर हवा सर्द हो गई। मौसम विभाग ने बादलों की आवाजाही के संकेत दिए हैं।
Published on:
05 Mar 2019 11:54 am
